{"_id":"6a56a2357c496c8650062e2c","slug":"police-registered-an-fir-the-bike-was-seized-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1386012-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चौरीचौरा में अंडे की दुकान पर हमला, तीन घायल, दो आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चौरीचौरा में अंडे की दुकान पर हमला, तीन घायल, दो आरोपी हिरासत में
Wed, 15 Jul 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शिवपुर बिन्टोलिया में सोमवार शाम अंडे की दुकान पर विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों को डॉक्टरों ने एम्स रेफर किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और एक बाइक सीज की है।
जानकारी के अनुसार, शिवपुर निवासी राम तीरथ के बेटे जितेंद्र अपने दोस्त राकेश के साथ गांव के ही दिलीप की अंडे की दुकान पर गए थे। आरोप है कि इसी दौरान दो बाइक से पहुंचे सूरज केवट, विक्रमकांत और मारकंडेय ने जितेंद्र और उसके भाई राजकुमार को जातिसूचक शब्द कहते हुए गाली देना शुरू कर दिया।
आरोप है कि लोगों के जुटने पर आरोपी एक बाइक मौके पर छोड़कर भाग गए। कुछ देर बाद आरोपी गोविंद, मुकेश और 10-12 अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर पहुंचे और राजकुमार व जितेंद्र पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पट्टीदार रामकिशुन को भी पीटा गया। पिता को बचाने पहुंची रामकिशुन की बेटी दुर्गा के साथ भी मारपीट की गई। हमलावरों ने अंडा दुकानदार दिलीप और दुकान पर मौजूद अन्य महिलाओं से भी मारपीट की।
विज्ञापन
ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। घायल राजकुमार, जितेंद्र और रामकिशुन को अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें एम्स रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।