फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police reached the house of the accused, intensified document investigation

आरोपितों के घर पहुंची पुलिस, तेज की गई दस्तावेज की जांच

Thu, 22 Jul 2021 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Police reached the house of the accused, intensified document investigation
आरोपितों के घर पहुंची पुलिस, तेज की गई दस्तावेज की जांच
विज्ञापन

- तहसील परिसर में साधु शरण की मौत के मामले में पुलिस ने दो पर दर्ज किया था केस
गोरखपुर। अपनी जमीन की खतौनी ठीक कराने और कब्जा पाने की कोशिश के दौरान बीते शनिवार को तहसील परिसर में दम तोड़ने वाले साधु शरण के प्रकरण की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन तेज कर दी है। उधर, तहसील प्रशासन ने भी साधु शरण की जमीन की जांच तेज कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, साधु शरण के पास 34 डिस्मिल जमीन थी। इसमें से उन्होंने 11 डिस्मिल जमीन वर्ष 2014 में बेच दी थी। उन्होंने कुछ और जमीन का सौदा एक कारोबारी से किया था। उससे एग्रीमेंट भी हुआ था। मृत साधु शरण की पोती ज्योति ने यह आरोप लगाया था कि एग्रीमेंट के बाद कोई धनराशि नहीं मिली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सोमवार की देर रात खजनी के कटघर निवासी राम प्रताप सिंह और खुटभार निवासी अयोध्या मद्धेशिया पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी और धमकी का केस दर्ज किया है। पुलिस इन दोनों के घर पहुंची। खजनी के थानेदार अजय कुमार मौर्या ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed