फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police personnel got furious after having to wait for rotis at a restaurant.

Gorakhpur News: रेस्टोरेंट में रोटी के लिए इंतजार करना पड़ा तो भड़के पुलिसकर्मी

Tue, 22 Sep 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 22 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Police personnel got furious after having to wait for rotis at a restaurant.
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके में फातिमा बाईपास रोड स्थित बांसमंडी के पास एक रेस्टोरेंट में देर रात खाना खाने पहुंचे पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि रोटी बनाने में समय लगने की बात पर शुरू हुई कहासुनी खाने के 550 रुपये मांगने पर हंगामे में बदल गई।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे तक चले घटनाक्रम में कर्मचारियों को धमकाने और रेस्टोरेंट बंद कराने की बात कहने का भी आरोप है। रेस्टोरेंट संचालक दुर्गेश ने मामले की सीसीटीवी फुटेज और प्रार्थना पत्र सीओ गोरखनाथ रवि प्रकाश सिंह को सौंपा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम करीब छह बजे एक व्यक्ति रेस्टोरेंट में मटन देकर गया था। उसने मटन और चावल तैयार करने के लिए कहा था। रात करीब 10:30 बजे पादरी बाजार चौकी से जुड़े तीन दरोगा और दो सिपाही काली स्कॉर्पियो से रेस्टोरेंट पहुंचे। इनमें कुछ पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि खाना परोसने के दौरान पुलिसकर्मियों ने मटन और चावल के साथ रोटी भी मांगी। कर्मचारियों ने बताया कि रोटी का ऑर्डर नहीं दिया गया था और इसे तैयार करने में करीब आधे घंटे का समय लगेगा। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। संचालक के मुताबिक, बाद में पुलिसकर्मियों ने मटन और चावल खाया। खाना खाने के बाद जब उनसे 550 रुपये मांगे गए तो वे नाराज हो गए। आरोप है कि इस दौरान कर्मचारियों को धमकाया गया और रेस्टोरेंट बंद कराने की बात कही गई। संचालक ने सोमवार को घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज और प्रार्थना पत्र सीओ गोरखनाथ को सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed