{"_id":"6257a6ce9ee711700d454ca7","slug":"police-officers-will-set-up-chapel-in-police-station-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी आपके द्वार: आज थाने में चौपाल लगाएंगे पुलिस अफसर, सुनेंगे फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी आपके द्वार: आज थाने में चौपाल लगाएंगे पुलिस अफसर, सुनेंगे फरियाद
Thu, 14 Apr 2022 10:15 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:15 AM IST
सार
कोतवाली में इंस्पेक्टर कोतवाली, गीडा थाने में इंस्पेक्टर गीडा, तिवारीपुर थाने में इंस्पेक्टर तिवारीपुर, महिला थाने में इंस्पेक्टर महिला थाना, राजघाट थाने में इंस्पेक्टर राजघाट, रामगढ़ताल और हरपुर बुदहट में भी संबंधित थानेदार चौपाल लगाएंगे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब अधिकारी आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 14 अप्रैल को पुलिस अफसर थानों पर चौपाल लगाएंगे। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा खुद बांसगांव थाने में मौजूद रहेंगे। बुधवार को होने वाला कार्यक्रम आंबेडकर जयंती की वजह से इस बार बृहस्पतिवार को होगा। दोपहर एक बजे से पांच बजे तक अफसर थाने में लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण कराएंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाने में एसपी सिटी सोनम कुमार, कैंपियरगंज थाने में एसपी नार्थ मनोज अवस्थी, गोला थाने में एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह, कैंट थाने एएसपी मंदिर, चिलुआताल थाने में पुलिस उपाधीक्षक यातायात, गुलरिहा थाने में एसपी क्राइम इंदु प्रभा सिंह, गगहा थाने में सीओ बांसगांव, खोराबार थाने में सीओ कैंट, उरुवा बाजार थाने में सीओ कार्यालय, खजनी थाने में सीओ खजनी, चौरीचौरा थाने में सीओ चौरीचौरा, झंगहा थाने में सीओ लाइंस, पिपराइच थाने में एसपी प्रज्ञान, पीपीगंज में सीओ क्राइम, बड़हलगंज थाने में सीओ गोला, बेलीपार में सीओ यातायात, सहजनवां में सीओ कैंपियरगंज, सिकरीगंज में सीओ मंदिर, गोरखनाथ थाने में सीओ गोरखनाथ, कोतवाली में इंस्पेक्टर कोतवाली, गीडा थाने में इंस्पेक्टर गीडा, तिवारीपुर थाने में इंस्पेक्टर तिवारीपुर, महिला थाने में इंस्पेक्टर महिला थाना, राजघाट थाने में इंस्पेक्टर राजघाट, रामगढ़ताल और हरपुर बुदहट में भी संबंधित थानेदार चौपाल लगाएंगे।
विज्ञापन