{"_id":"60e47e364f181f4be775def5","slug":"police-force-could-not-catch-smugglers-after-car-stuck-in-soil","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मिट्टी में फंसी तस्करों की गाड़ी, फिर भी नहीं पकड़ पाई दो थाने की फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मिट्टी में फंसी तस्करों की गाड़ी, फिर भी नहीं पकड़ पाई दो थाने की फोर्स
Tue, 06 Jul 2021 09:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 06 Jul 2021 09:30 PM IST
सार
लावारिस हाल में पिकअप बरामद कर नंबर के आधार पर तस्करों की तलाश, शाहपुर इलाके में दो बार घरों पर हमला भी कर चुके है तस्कर, पुलिस खाली हाथ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में पुलिस के लिए सिरदर्द बने पशु तस्कर एक बार फिर सोमवार की रात चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस उनकी पिकअप और चार पशुओं को बरामद कर जांच शुरू कर दी है। खबर है कि पशुओं से लदी पिकअप भटहट के बाद दुकान में टकराकर मिट्टी में फंस गई थी। गुलरिहा, शाहपुर थाने की पुलिस घेराबंदी भी कर रही थी फिर भी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
शाहपुर इलाके के आवास में दो बार पशु तस्कर पथराव भी कर चुके हैं। इसके बाद से ही पुलिस तलाश में लगी है। एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि सोमवार की रात दो बजे शाहपुर थानेदार आनंद प्रकाश को सूचना मिली कि छह पशु तस्कर स्टर्न पुर चौराहा पर पिकअप वाहन के साथ मौजूद है।
विज्ञापन
थानेदार पहुंचे तो तस्कर गुलरिहा की तरफ भाग निकले। सूचना मिलने पर गुलरिहा थानेदार ने घेराबंदी की तो पुलिस टीम फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीछा करना जारी रखा। गुलरिहा क्षेत्र में भटहट के पास पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई।
विज्ञापन
दुकान से टकराने के बाद वाहन मिट्टी में फंस गई। अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप में लदे चार गोवंशियों को मुक्त कराया। पिकअप को कब्जे में लेकर तस्करों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शाहपुर पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ हत्या की कोशिश, बलवा, तोड़फोड़, सरकारी कार्य में बाधा और पशु तस्करी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।