{"_id":"5fc777ab8ebc3e5bc527ef93","slug":"police-fir-on-trainee-inspector-due-to-threatened-doctor-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र न बनाने पर दरोगा ने डॉक्टर को दी थी धमकी, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र न बनाने पर दरोगा ने डॉक्टर को दी थी धमकी, एफआईआर
Wed, 02 Dec 2020 04:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, भटहट (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, भटहट (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Dec 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने के लिए डॉक्टर पर दबाव डालने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। प्रशिक्षु दरोगा रंजीत कन्नौजिया के खिलाफ फोन का इस्तेमाल कर धमकी देने की धारा में मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके के भैरवा गांव निवासी रंजीत कन्नौजिया मुरादाबाद में ट्रेनिंग कर रहे हैं। छुट्टी पर घर आए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सक आशुतोष का आरोप है कि 16 नवंबर को रंजीत स्वास्थ्य केंद्र आए और फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने का दबाव बनाने लगे। जब फर्जी प्रमाण पत्र देने से इनकार कर दिया तब वह गाली देते हुए चले गए।
विज्ञापन
इसके बाद 24 नवंबर को फोन कर दबाव बनाने लगे। इनकार करने पर जानमाल की धमकी देते हुए निपट लेने की बात कही। दो दिन पहले इस मामले में डॉक्टर ने विभागीय अफसरों को सूचना देने के साथ ही चौकी पर जाकर तहरीर दी थी। मामला दरोगा से जुड़ा होने की वजह से चौकी इंचार्ज ने आला अफसरों को सूचना दी और आदेश के इंतजार में थे।
विज्ञापन
एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपित प्रशिक्षु दरोगा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर गुलरिहा रवि राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
आरोपी प्रशिक्षु दरोगा रंजीत कन्नौजिया ने बताया कि डॉक्टर आशुतोष मेडिकल छुट्टी बनाने के लिए रुपये की मांग कर रहे थे। दु:खी होकर घर आकर फोन करके उन्हें गाली दे दी थी। मामले में डॉक्टर से समझौते की बात चल रही है।