{"_id":"5ee5fbdc8ebc3e42c50a70a5","slug":"police-encounter-story-in-uruwa-gorakhpur-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था बदमाश, उसका साथी बोला- 'अरे, साहब समोसा तो पूरा खा लेने दिए होते'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था बदमाश, उसका साथी बोला- 'अरे, साहब समोसा तो पूरा खा लेने दिए होते'
Sun, 14 Jun 2020 03:59 PM IST
vivek shukla
शिवम सिंह, गोरखपुर।
शिवम सिंह, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 14 Jun 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराध जगत में कदम रखने वाले बदमाशों की अलग-अलग बातें सामने आती हैं। कई बदमाश पुलिस के सामने आते ही डर कर बैठ जाते हैं तो कई पुलिस से लोहा लेने में पीछे नहीं हटते। बदमाशों की हिम्मत देखकर कई बार पुलिस को भी बड़ी तैयारी करनी पड़ती है।
विज्ञापन
कुछ ऐसा ही एक मामला 2015 में सामने आया था। जब पुलिस ने एक बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया था और उसका साथ पकड़ा गया था। मृतक बदमाश के साथी की बातें सुनकर पुलिस वाले हैरान हो गए।
विज्ञापन
उसने पुलिस वालों से कहा, साहब आपने तो साथी को मार गिराया, मुझे कम से कम पूरे समोसे तो खा लेने देते। उसकी यह बातें सुनकर सभी लोग हैरान हो गए। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
यह घटना गोरखपुर के उरुवा इलाके में 1 जनवरी 2015 को हुई मुठभेड़ की है। एसपीएफ ने समोसे की दुकान पर बदमाश विजय और उसके साथी मोनू को पकड़ने की कोशिश की थी।
पुलिस को देखते ही दोनों बदमाश भाग गए, ग्रामीणों ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायर कर दिया। घेराबंदी कर पुलिस ने विजय को मार गिराया लेकिन मोनू बच गया था। उसे पकड़ कर पुलिस थाने लाई तो बोला- अरे साहब समोसा तो पूरा खा लेने दिए होते।