फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police checked on Friday to ensure that no major drunken incident took place in the model shop.

Gorakhpur News: ताकि फिर न हो खून खराबा...इसलिए पुलिस ने की मॉडल शॉप की चेकिंग

Fri, 30 Jun 2023 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Police checked on Friday to ensure that no major drunken incident took place in the model shop.
फोटो
विज्ञापन

- देर रात मॉडल शॉप खुलने और मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने बरती सतर्कता
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मॉडल शॉप में नशे में कोई बड़ी वारदात न होने पाए, इसे लेकर पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग की। रामगढ़ताल निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मॉडल शॉप में गए और संदिग्धों की चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने मैनेजर को चेतावनी दी कि हर हाल में निर्धारित समय रात 10 बजे के बाद मॉडल शॉप को बंद दें। हाल के दिनों में रात में मॉडल शॉप खुले होने पर महंगे में शराब बेचने की शिकायत पर मारपीट की घटना भी सामने आई थी।

जानकारी के मुताबिक, तारामंडल के वरदायनी मॉडल शॉप में 30 सितंबर 2020 में मनीष नाम के वेटर की हत्या कर दी गई थी। वजह सिर्फ यह थी कि उससे मुफ्त में शराब मांगी गई। उसने न देने पाने की मजबूरी बताई थी। इसके बाद हत्या से पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। इस तरह की घटनाएं दोबारा न होने पाए, इस वजह से पुलिस जांच करती रहती है। लेकिन, दो दिन पहले फिर रात में मॉडल शॉप पर महंगे शराब को लेकर मारपीट की घटना सामने आई थी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने के पहले आरोपी फरार हो गए थे और किसी ने शिकायत नहीं की थी। मगर, पुलिस घटना से सबक लेते हुए जांच बढ़ा दी है। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि रात में तय समय से मॉडल शॉप को बंद करने की हिदायत दी गई है। मॉडल शॉप के पास पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई है, ताकि कोई घटना न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed