फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police Arrested miscreants Pistol Shots Fired on PWD workers in Gorakhpur

गोरखपुर: प्रापर्टी डीलर ने मारी थी पीडब्लूडी के बाबू को गोली, इस बात को लेकर चल रहा था बवाल

Mon, 28 Jun 2021 03:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 28 Jun 2021 03:19 PM IST
सार

गीडा के बाघागाड़ा में आरोपित को मारी गई थी गोली, तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

विज्ञापन
Police Arrested miscreants Pistol Shots Fired on PWD workers in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोरखपुर में फोरलेन पर शनिवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के बाबू देवेंद्र निषाद को गोली मारने के आरोपी राजू को गीडा पुलिस ने रविवार रात हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि जमीन रजिस्ट्री करने के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने बाघागाड़ा पुल के पास बाबू को गोली मारी थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गायघाट बुजुर्ग के रामपुर निवासी देवेंद्र निषाद अपने परिचित को जमीन दिलवाने के लिए चौरीचौरा के गौनर गांव निवासी राजू निषाद से संपर्क किया था। जमीन रजिस्ट्री करने के लिए राजू ने एडवांस के तौर पर 20 लाख रुपये ले लिए थे। 25 जून को जमीन की रजिस्ट्री होनी थी, लेकिन राजू का इरादा बदल गया। बहाना बनाकर वह कचहरी नहीं आया।
विज्ञापन


दबाव बनाने पर शनिवार की सुबह उसने देवेंद्र को फोन कर अपने घर बुलाया। बात होने के बाद देवेंद्र घर आने के लिए बाइक से निकले तो राजू भी सहजनवां जाने की बात कहकर पीछे बैठ गया। फोरलेन पर बाघागाड़ा के पास उसने देवेंद्र की पीठ में दाएं तरफ तमंचा सटाकर गोली मार दी। वारदात के बाद वह भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पुल के पास बाइक लेकर गिरे देवेंद्र को नौसड़ चौकी प्रभारी व सिपाही जिला अस्पताल ले गए। जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देर रात गीडा पुलिस ने राजू के खिलाफ हत्या की कोशिश करने का केस दर्ज किया। रविवार की रात में क्राइम ब्रांच की मदद से उसे दबोच लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed