फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police also collecting details of property of Ajit Shahi Vinod Rakesh and their relatives

Gorakhpur News: माफिया विनोद के भतीजों को पुलिस ने उठाया, ससुराल में दी दबिश

Thu, 01 Jun 2023 11:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Jun 2023 11:42 AM IST
सार

अब पुलिस माफिया की संपत्ति का ब्योरा जुटा रही है। अजीत शाही, विनोद उपाध्याय, राकेश यादव की अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों को कुर्क करने की भी तैयारी है। पुलिस ने संपत्ति के ब्योरे के लिए जीडीए, राजस्व विभाग को पत्र जारी कर मदद मांगी है।

विज्ञापन
Police also collecting details of property of Ajit Shahi Vinod Rakesh and their relatives
माफिया विनोद उपाध्याय।(file) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया विनोद उपाध्याय की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने छापे की कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को पुलिस ने उसके दो भतीजों को साथ में लेकर देवरिया के बरपार गांव स्थित ससुराल में दबिश दी। लेकिन, विनोद नहीं मिला, उसके ससुर और साला दोनों फरार थे। पूछताछ के आधार पर पुलिस माफिया के अन्य ठिकानों पर दबिश तेज कर दी है।
विज्ञापन


माफिया विनोद और उसके भाई संजय पर एसएसपी ने पहले से ही 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है और कोर्ट से एलबीडब्ल्यू भी जारी हो चुका है। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने विनोद उपाध्याय के भाइयों की तलाश में शाहपुर थाना क्षेत्र के शक्ति नगर काॅलोनी में दबिश दी जहां विनोद के भाई जयप्रकाश के दो बेटे मिले।
विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार को दोनों को साथ में लेकर विनोद के ससुराल देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बरपार गांव में दबिश दी तो विनोद के ससुर अरविंद त्रिपाठी और साला प्रिंस त्रिपाठी दोनों घर से फरार थे। पुलिस दोनों बेटों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद का भाई जयप्रकाश रेलवे में ठेकेदारी करता है। विनोद के अपराध से सृजित धन को जयप्रकाश के माध्यम से जमीन की खरीद फरोख्त में लगाया जाता रहा है।

इसे भी पढ़ें: बहुत गहरी हैं ठेके के नेटवर्क में माफिया की जड़ें, जितना खोदो सामने आ रहे कारनामे

 

अब पुलिस माफिया की संपत्ति का ब्योरा जुटा रही है। अजीत शाही, विनोद उपाध्याय, राकेश यादव की अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों को कुर्क करने की भी तैयारी है। पुलिस ने संपत्ति के ब्योरे के लिए जीडीए, राजस्व विभाग को पत्र जारी कर मदद मांगी है। इन माफिया और उनके परिवार के लोगों के नाम पर दर्ज संपत्तियों का ब्योरा जुटाकर पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी में है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में भूमाफिया को मिट्टी में मिलाने की तैयारी, पुलिस ने विनोद-सुधीर के उठाए गुर्गे

अजीत शाही रंगदारी के केस में जेल में हैं, लेकिन विनोद और राकेश यादव अभी बाहर हैं। विनोद और उसके भाई संजय पर भी रंगदारी का केस दर्ज है तो वहीं राकेश यादव के खिलाफ भी एक शख्स ने जमीन कब्जा कर रंगदारी मांगने का नया आरोप लगा दिया है। फिलहाल, पुलिस अब राकेश के खिलाफ आई तहरीर की सत्यता जांच जा रही है। खबर है कि जल्द ही इस मामले में उसके खिलाफ रंगदारी का केस भी दर्ज किया जा सकता है।

माफिया के संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। जीडीए, राजस्व विभाग से पुलिस मदद ले रही है। माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed