फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur top 10 mafia sudhir singh vinod upadhyay boys caught by police

अंडरग्रांउड क्राइम: गोरखपुर में भूमाफिया को मिट्टी में मिलाने की तैयारी, पुलिस ने विनोद-सुधीर के उठाए गुर्गे

Tue, 30 May 2023 01:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 30 May 2023 01:08 PM IST
सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि माफियाओं के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। अंडरग्राउंड होकर या फिर जेल में बंद होने के बाद भी अपराध में नाम शामिल होने की पुलिस जांच कर रही है। जहां से भी जानकारी मिल रही है, सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
gorakhpur top 10 mafia sudhir singh vinod upadhyay boys caught by police
बाएं से गोरखपुर के माफिया अजीत शाही, राकेश यादव, सुधीर सिंह और विनोद उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में मुकदमों से दूरी बना अंडरग्राउंड होकर अपराध जगत में सक्रिय माफियाओं पर पुलिस ने अपनी नजरें टेढ़ी कर लीं हैं। यहां भी माफिया को मिट्टी में मिलाने की तैयारी शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन


माफिया विनोद उपाध्याय और सुधीर सिंह के इशारों पर जमीन की सौदेबाजी करने वाले दो प्रॉपर्टी डीलरों को पुलिस ने उठा लिया है। खबर है कि कैंट इलाके के एक प्रॉपर्टी डीलर से माफिया विनोद की लंबी बातचीत भी पुलिस के हाथ लगी है। जबकि, सुधीर के एक करीबी को उठाकर पुलिस नेटवर्क को खंगाल रही है।
विज्ञापन


एसएसपी के आदेश पर अंडरग्राउंड होकर अपराध करने वाले जिसे के टॉप-11 बदमाशों के ग्राउंड पर चल रहे अपराध की कुंडली तैयार कर ली गई है। इनकी खुद की संपत्तियों का ब्योरा भी फिर से तैयार किया जा रहा है। उधर, पुलिस ने गोपनीय जांच शुरू की तो पीड़ित और डरे-सहमे लोग भी अब धीरे-धीरे शिकायतें लेकर सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: शरीर में बदलाव आने के बाद हुआ शक: दुष्कर्म पीड़िता हो गई गर्भवती, दो बुजुर्गों पर लगा था आरोप, मिले बेगुनाह

जानकारी के मुताबिक, एसएसपी ने सख्ती की तो पता चला कि सिस्टम से जुड़े कई लोग जांच को दबाए बैठे हैं। अब रुकी हुई सभी जांचों को फिर से खोल दिया गया है। कुख्यात माफिया श्रीप्रकाश शुक्ला के करीबी रहे सत्यव्रत राय पर आरोप लगा था कि वह उम्र छिपाकर कोर्ट से पेरोल पर छूट गया। इसकी जांच दो साल पहले ही शुरू की गई थी, लेकिन कार्रवाई आज तक नहीं हो पाई है। इस फाइल को भी फिर से खोल दिया गया है।

 कुछ इसी तरह चंदन सिंह, माफिया प्रदीप सिंह, विनोद उपाध्याय, अजीत शाही, सुधीर सिंह और उनसे जुड़े लोगों की कुंडली खंगाली जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस के पास अब गोपनीय सूचनाएं भी पहुंचने लगी हैं, जिसकी मदद से पुलिस कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है। वहीं, एसएसपी सिस्टम के झोल को भी परख रहे हैं। यह भी देखा जा रहा है कि पुलिस में कहीं कोई अपराधियों का मददगार तो नहीं है।

खौफ ऐसा कि जमीनों को अपना बताने वाला कोई नहीं

गुलरिहा क्षेत्र के मोगलहा में माफिया विनोद उपाध्याय के चंगुल से जमीन को मुक्त कराने के बाद भी उसके खौफ का अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभी जमीन पर काम कराने के लिए कोई नहीं गया है। हालांकि, माफिया विनोद पर केस दर्ज कराने वाले पूर्व शासकीय अधिवक्ता प्रवीण श्रीवास्तव कहते हैं, उनकी जमीन उन्हें मिल गई है, अब निर्माण भी कराएंगे। प्रवीण श्रीवास्तव की सुरक्षा के लिए दो गनर भी दे दिए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा के लिए एहतियातन प्रवीण को गनर दे दिए गए हैं। पुलिस माफिया विनोद की तलाश में जुटी है।

इसे भी पढ़ें: जाको राखे साइयां मार सके न कोई: मासूम के ऊपर से गुजर गई कार, उठकर दौड़ी; पर कुछ दूर जाते ही गिर गई और फिर...

पुलिस की अनदेखी बड़ी वजह, बढ़ी सख्ती तो सामने आए लोग
पुलिस की अनदेखी ने माफियाओं को अपना धंधा बढ़ाने का मौका दे दिया। लेकिन, जब अफसरों ने इसे गंभीरता से लिया तो कई अंडरग्राउंड माफिया जेल के पीछे गए हैं। प्रवीण श्रीवास्तव ने माफिया विनोद पर कार्रवाई के लिए दो साल पहले भी तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने धमकी का केस दर्ज कर चार्जशीट लगा दिया था।

इस बार एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर की नजर पड़ी तो न सिर्फ रंगदारी का केस दर्ज किया गया, बल्कि जमीन से माफिया का कब्जा भी हट गया। कुछ यही हाल माफिया चंदन के मामले में भी हुआ था। ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और बाद में बंद कर दी। अब एक बार फिर माफियाओं पर कार्रवाई शुरू की गई है तो खबर है कि पुलिस के पास गोपनीय जानकारी आने लगी है।

इसे भी पढ़ें: बहन की विदाई के बाद उठी अर्थी: शादी के दिन भाई को ऐसे आई मौत, मातम में बदल गईं खुशियां

माफिया की संपत्ति का ब्योरा जुटा रही पुलिस

माफिया प्रदीप सिंह की बारह करोड़, माफिया सुधीर सिंह की दस करोड़ की संपत्ति को जब्त करने वाली पुलिस अब सभी टॉप-11 बदमाशों की संपत्तियों का ब्योरा प्रशासन की मदद से जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि इस बार उनके मददगार भी नहीं बच पाएंगे। पुलिस एक-एक बिंदु पर काम कर रही है। ताकि अपराधियों की कमर तोड़ी जा सके।

कब्जे की जमीन पर माफिया विनोद का आवास
पुलिस को पता चला है कि माफिया विनोद उपाध्याय का मकान 10 हजार वर्ग फिट में बना है व उसके भाई संजय उपाध्याय का करीब तीन हजार वर्ग फिट में निर्माणाधीन मकान है। विनोद का मकान जिस जमीन पर बना है, पुलिस की जांच में पता चला कि यह जमीन भी उसके नाम पर नहीं है। उसके भाई संजय उपाध्याय के निर्माणाधीन मकान को जीडीए पूर्व में सील कर चुकी है।

इसे भी पढ़ें:  नदी से मछुआरों ने खींचा जाल तो जिंदा निकली महिला, बुजुर्ग को देखकर हर कोई हैरान, डॉक्टर ने कही ये बात

जमीन किसकी है, इसका पता लगाने के लिए राजस्व विभाग व जीडीए को पत्र लिखकर पुलिस ने जानकारी मांगी है। विनोद उपाध्याय की अन्य बेनामी चल व अचल संपत्ति की जानकारी पुलिस जुटा रही है। इनके साथ जमीन के धंधे में काम करने वाले या पैसा लगाने वालों की चल अचल संपत्तियों का ब्यौरा भी जुटाया जा रहा है।

माफियाओं की जानकारी साझा करें, पुलिस सुरक्षा देगी
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि माफियाओं के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। अंडरग्राउंड होकर या फिर जेल में बंद होने के बाद भी अपराध में नाम शामिल होने की पुलिस जांच कर रही है। जहां से भी जानकारी मिल रही है, सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। माफिया विनोद उपाध्याय के चंगुल से जमीन को मुक्त करा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  शादी से पहले खुली पोल: दूल्हे के बरात शामिल हुई पहली पत्नी, बोली- नहीं होने दूंगी सात फेरे

कहा कि अन्य अपराधियों के गतिविधियों पर भी पुलिस की नजर है, सब पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी के पास भी माफियाओं के पास जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो वह सीधे पुलिस अफसरों के पास जाकर अपनी शिकायत कर सकते हैं। पुलिस उनकी सुरक्षा के साथ माफियाओं पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed