जनता दर्शन के दौरान गोरखपुर के खोआ मंडी से पहुंचे एक फरियादी की पीड़ा सुन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी क्रोधित हो उठे। उन्होंने कहा कि खुद 10 साल पहले उन्होंने खोआ मंडी से भू-माफियाओं को भगाकर फरियादी को कब्जा दिलाया था। फिर किसकी प्रश्रय पर भू-माफिया ने दोबारा फरियादी की जमीन जबरन कब्जा कर वहां निर्माण शुरू करा दिया और प्रशासन व पुलिस के अफसरों ने क्यों नहीं कार्रवाई की।
{"_id":"601bd7b62a0444593d3d6ebd","slug":"police-action-taken-within-an-hour-against-land-mafia-after-complaint-cm-yogi-janta-darbar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जनता दरबार में अवैध कब्जे को लेकर फूटा सीएम योगी का गुस्सा, बोले- किसने की बेदखल करने की हिम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दरबार में अवैध कब्जे को लेकर फूटा सीएम योगी का गुस्सा, बोले- किसने की बेदखल करने की हिम्मत
Thu, 04 Feb 2021 05:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 Feb 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
जनता दरबार में सीएम योगी ने सुनी फरियाद।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
ठीक उसी समय एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव मुख्यमंत्री के सामने पड़ गए तो मुख्यमंत्री का गुस्सा उन्हीं पर फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि एक घंटे के भीतर भू-माफिया का कब्जा हटाकर पीड़ित को बसाया जाए। इसके बाद हरकत में आई प्रशासन व पुलिस की टीम ने वही किया जैसा मुख्यमंत्री का निर्देश था।
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खोआ मंडी निवासी राजेंद्र यादव पुत्र भीम यादव ने गुरुवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान सीएम को बताया कि उन्होंने 1983 में रजिस्टर्ड बैनामा कराया था। बैनामा के बाद जमीन पर 40 वर्षों से काबिज भी थे। इस बीच प्रभाकर द्विवेदी नाम के भू- माफिया ने उनकी जमीन की चौहद्दी दिखा कर जमीन लिखवा ली। प्रशासनिक अधिकारियों को गुमराह कर उनके मकान को ध्वस्त करा दिया और अपना कब्जा कर लिया। इतना सुनते हुए मुख्यमंत्री ने बोला कि उन्हें पूरा वाकया याद है कि कैसे उन्होंने खोवा मंडी में स्वयं जाकर अवैध कब्जेदारों द्वारा मकान पर लगाया ताला तोड़वाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने हटवाया कब्जा।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रशासन ने कब्जा तोड़वाया, ईंट-बालू भी कर लिया जब्त
सीएम की सख्ती के बाद एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार सदर डॉ संजीव कुमार दीक्षित समेत कई प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल खोआ मंडी गली पहुंच गई। एक घंटे में ही जेसीबी लगा कर पूरा निर्माण तोड़ दिया गया। मौके पर रखी ईंट, सीमेंट, बालू और गिट्टी जब्त कर सब नगर निगम की गाड़ियों में लोड कराकर निगम भिजवा दिया गया। आरोपी प्रभाकर द्विवेदी और उसके लोग मौके से फरार हो गए। सीएम के इस कड़े निर्देश के बाद हुई कार्रवाई से राजेंद्र यादव एवं उनके परिवार ने सीएम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने 200 लोगों की फरियाद सुनी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की सुबह 7.30 बजे से 8.15 तक हिंदू सेवा आश्रम में जनता दर्शन कार्यक्रम में 200 से अधिक फरियादियों की पीड़ा सुनी। सभी की शिकायत के संबंध में जानकारी ली और संबंधित अफसरों को तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया।