UP: आज से दौड़ेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदेभारत, सिवान में पीएम हरी झंडी दिखाकर करेंगे शुभारंभ; पढ़ें शेड्यूल
गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में केसरिया रंग के कुल आठ कोच लगाए जाएंगे। गोरखपुर से पाटलिपुत्र के बीच आठ स्टॉपेज होंगे। आज सिवान में आयोजित जनसभा के दौरान पीएम मोदी वर्चुअल रूप से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे।
विस्तार
गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को सिवान में आयोजित जनसभा के दौरान वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाकर करेंगे। उद्घाटन के दिन वंदे भारत स्पेशल ट्रेन बनकर पाटलिपुत्र से पूर्वांह्न 11:50 बजे रवाना होगी और गोरखपुर रात 9:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद 22 जून से सप्ताह में छह दिन (शनिवार को छोड़कर) 26502/26501 गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी।
ट्रेन में केसरिया रंग के कुल आठ कोच लगाए जाएंगे। गोरखपुर से पाटलिपुत्र के बीच आठ स्टॉपेज होंगे। उद्घाटन के दिन 20 जून को पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत स्पेशल ट्रेन (03210) पाटलिपुत्र स्टेशन से सुबह 11:50 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 12:35 बजे, मुजफ्फरपुर से दोपहर 1:45 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 3:25 बजे, सगौली से 3:45 बजे, बेतिया से 4:25 बजे, नरकटियागंज से 5:15 बजे, बगहा से 6:15 बजे तथा कप्तानगंज से 8:15 बजे छूटकर गोरखपुर रात 9:30 बजे पहुंचेगी।
इसके बाद नियमित रूप से, 26502 गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस 22 जून से गोरखपुर से सुबह 5:40 बजे प्रस्थान कर कप्तानगंज से 6:26 बजे, बगहा से 7:32 बजे, नरकटियागंज से 8:05 बजे, बेतिया से 8:37 बजे, सगौली से 8:52 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 9:10 बजे, मुजफ्फरपुर से 10:55 बजे तथा हाजीपुर से 11:42 बजे छूटकर पाटलिपुत्र दोपहर 12:45 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में, 26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 22 जून से पाटलिपुत्र से अपराह्न 3:30 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से शाम 4:10 बजे, मुजफ्फरपुर से 5:05 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 6:25 बजे, सगौली से 6:45 बजे, बेतिया से 7:02 बजे, नरकटियागंज से 7:35 बजे, बगहा से 8:04 बजे, कप्तानगंज से रात 9:40 बजे छूटकर गोरखपुर रात 10:30 बजे पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें: UP: आज एक्सप्रेस-वे लखनऊ से जुड़ेगा गोरखपुर, सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे लोकार्पण
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.