फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will inaugurate Gorakhpur Link Expressway today

Gorakhpur Link Expressway: आज CM करेंगे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, आसान होगी आगरा-दिल्ली तक की राह

Fri, 20 Jun 2025 12:27 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 20 Jun 2025 12:27 AM IST
सार

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़े गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 91.35 किमी है। यह गोरखपुर के एनएच-27 पर जैतपुर के पास शुरू होकर आजमगढ़ के सलारपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से मिलता है। 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will inaugurate Gorakhpur Link Expressway today
योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर एक बजे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण का समारोह करीब 92 किमी लंबे लिंक एक्सप्रेसवे के दोनों छोरों आजमगढ़ के सलारपुर और गोरखपुर के भगवानपुर टोल प्लाजा के पास होगा। सालारपुर में लोकार्पण और जनसभा के बाद मुख्यमंत्री एक्सप्रेसवे का भ्रमण करते हुए गोरखपुर आएंगे। वे कम्हरियाघाट पुल का भी निरीक्षण करेंगे। भगवानपुर टोल प्लाजा के पास भी जनसभा होगी।

विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़े गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 91.35 किमी है। यह गोरखपुर के एनएच-27 पर जैतपुर के पास शुरू होकर आजमगढ़ के सलारपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से मिलता है। चार जिलों गोरखपुर, संतकबीरनगर, आंबेडकरनगर और आजमगढ़ से होकर गुजरने वाला यह एक्सप्रेस-वे भविष्य में छह लेन तक विस्तारित किया जा सकता है। एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण सहित 7283.28 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसका निर्माण दो भाग में गोरखपुर के जैतपुर से अंबेडकरनगर के फुलवरिया तक (48.317 किमी) और फुलवरिया से आजमगढ़ के सलारपुर तक (43.035 किमी) किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर से आसान होगी आगरा-दिल्ली तक की राह
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे स्थानीय स्तर पर उरुवा, धुरियापार, खजनी, बेलघाट आदि क्षेत्र को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ेगा। इस इलाके के लोग 20 से 25 मिनट में गोरखपुर पहुंच सकेंगे। वहीं पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए गोरखपुर से लखनऊ की दूरी साढ़े तीन घंटे में पूरी होगी। लखनऊ से कानपुर, आगरा और दिल्ली तक आना-जाना भी आसान होगा।

विज्ञापन

पूरे एक्सप्रेस-वे का सीएम करेंगे निरीक्षण
शुक्रवार सुबह आजमगढ़ के सलारपुर में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण और जनसभा के बाद सीएम योगी इस एक्सप्रेस-वे से होकर गोरखपुर आएंगे। मार्ग में वह सरयू नदी पर कम्हरियाघाट में बने पुल पर उतरेंगे और करीब 10 मिनट तक रुककर पुल का निरीक्षण करेंगे। सीएम सरयू नदी की धारा बदलने के काम को देखेंगे। वहां से काफिला भगवानपुर टोल प्लाजा के बने कार्यक्रम स्थल पर आएंगे। यहां भी लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम करीब 86 किमी की दूरी गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे मार्ग से तय करेंगे।

भगवानपुर टोल प्लाजा पर सुरक्षा फ्लीट को रवाना करेंगे सीएम
भगवानपुर टोल प्लाजा पर होने वाले कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी यूपीडा की सुरक्षा फ्लीट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर यात्री सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस फ्लीट में 5 इनोवा, 5 कैम्पर, 4 एम्बुलेंस, 2 क्रेन और 1 हाइड्रा वाहन शामिल हैं। सुरक्षा फ्लीट का गुरुवार को भगवानपुर टोल प्लाजा पर रिहर्सल भी किया गया।

यूपीडा के फोटो गैलरी को देखेंगे, निर्माण कार्मिकों संग खिंचवाएंगे फोटो
लोकार्पण स्थलों (आजमगढ़ व गोरखपुर) पर यूपीडा की ओर से लगाए गए फोटो गैलरी का सीएम अवलोकन करेंगे। इसके साथ ही वह दोनों जगहों पर अलग-अलग पैकेज में काम करने वाली फर्मों के निर्माण कार्मिकों के साथ फोटो खिंचवाकर उनका उत्साह बढ़ाएंगे। इसके बाद वह हरिशंकरी (बरगद, पीपल व पाकड़ का पौधा) लगाएंगे। सीएम के साथ अन्य मंत्री और जनप्रतिनिधि भी पौधा लगाएंगे।

यह भी पढ़ें: यूपी: सीएम योगी के निर्देश, सभी 75 जिलों से 30 जून तक भेजे जाएं सड़कों और पुलों के प्रस्ताव; जानिए डिटेल


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed