फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM Modi's appeal to save fuel has an impact, two MPs reach the venue in a shared car

Gorakhpur News: सीएम योगी ने छोटा किया काफिला, पांच गाड़ियां लेकर कार्यक्रमों में पहुंचे

Sat, 16 May 2026 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
PM Modi's appeal to save fuel has an impact, two MPs reach the venue in a shared car
गोरखपुर। पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना काफिला छोटा कर लिया है। गोरखपुर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रमों में वह केवल पांच गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचे। वहीं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी काफिले में गाड़ियां कम कर दी हैं। सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दो सांसद साझा की गई कार से पहुंचे।
विज्ञापन

सीएम योगी शुक्रवार को राप्तीनगर में भाजपा महानगर की ओर से आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल हुए। इसके बाद विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके काफिले में केवल पांच ही गाड़ियां दिखीं। सांसद रवि किशन ने इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर एक जागरूकता वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ''नो व्हीकल डे'' और ''पूल कार'' अभियान का पूरा समर्थन किया और आम जनता से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील की।
विज्ञापन

रवि किशन ने वीडियो में बताया कि वह कुशीनगर के सांसद विजय दुबे के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ी से यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पर्यावरण संरक्षण संबंधी संदेशों का असर अब दिखने लगा है और गोरखपुर का आसमान पहले से कहीं अधिक साफ नजर आ रहा है। रवि किशन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह कोरोना काल में पूरे देश ने प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर एकजुट होकर साथ दिया था, उसी तरह पर्यावरण बचाने और देशहित के लिए ''''नो व्हीकल डे'''' और इलेक्ट्रिक वाहन अभियान में भी बढ़-चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed