फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM Modi will visit Kushinagar for third time in his tenure will inaugurate international airport on october 20 

सौगात: पीएम मोदी अपने कार्यकाल में तीसरी बार आएंगे कुशीनगर, 20 को करेंगे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का लोकार्पण

Sat, 09 Oct 2021 10:44 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 09 Oct 2021 10:44 PM IST
सार

पीएम मोदी का दूसरा आगमन वर्ष 27 नवंबर 2016 को इसी निर्माणाधीन हवाईअड्डे में सत्ता परिवर्तन रैली को लेकर हुआ था। प्रदेश में सपा की सरकार थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल कर ली।

विज्ञापन
PM Modi will visit Kushinagar for third time in his tenure will inaugurate international airport on october 20 
युद्धस्तर पर चल रही तैयारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर जिले में तीसरी बार आगमन संभावित है। प्रशासन तैयारी में युद्धस्तर पर जुटा है। प्रधानमंत्री का यह आगमन कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के लोकार्पण के लिए हो रहा है।

विज्ञापन


वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था। उनकी उस चुनावी जनसभा का असर रहा कि कुशीनगर संसदीय क्षेत्र की जनता ने तत्कालीन केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह की जगह भाजपा उम्मीदवार राजेश पांडेय को अपना सांसद चुना था। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई और उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाया गया। 
विज्ञापन


पीएम मोदी का दूसरा आगमन वर्ष 27 नवंबर 2016 को इसी निर्माणाधीन हवाईअड्डे में सत्ता परिवर्तन रैली को लेकर हुआ था। प्रदेश में सपा की सरकार थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल कर ली। प्रधानमंत्री पद पर रहते फिर 17वीं लोकसभा चुनाव 2019 में कप्तानगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित किए थे। कुशीनगर में फिर दूसरी बार जनता ने भाजपा के उम्मीदवार विजय कुमार दूबे को सांसद चुन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का लोकार्पण को लेकर उनका प्रधानमंत्री रहते तीसरा आगमन होगा, जबकि कुल आगमन चार बार हो चुका है। उनके आगमन को लेकर हवाईअड्डा और सभास्थल पर तैयारी जोरों पर चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed