गोरखपुर: ट्रांसपोर्ट एजेंसी के लिए गीडा में 90 साल की लीज पर मिलेगा प्लाट, प्रशासन ने जारी किया नोटिफिकेशन
गीडा प्रशासन ने जारी किया नोटिफिकेशन, आठ भूखंड हैं उपलब्ध, 59 व्यावसायिक भूखंड के लिए भी आमंत्रित किया गया है आवेदन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रांसपोर्ट एजेंसी के लिए 90 साल के लिए भूखंड मिलेगा। गीडा प्रशासन ने आठ भूखंडों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। व्यावसायिक उपयोग के भी 59 भूखंड उपलब्ध हैं। इन सभी के लिए गीडा ने आवेदन आमंत्रित किया है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 दिसंबर है।
जानकारी के अनुसार गीडा के सेक्टर-22 में ट्रांसपोर्ट नगर योजना के तहत कुल आठ भूखंड उपलब्ध हैं। 500 वर्गमीटर से लेकर 537 वर्गमीटर आकार के भूखंडों में दो कार्नर और छह सामान्य प्रकृति के भूखंड हैं। इसी प्रकार गीडा के सेक्टर 07, 22 और 23 में 59 व्यावसायिक भूखंड उपलब्ध हैं। 15 वर्गमीटर से 2650 वर्गमीटर आकार के इन भूखंडों में 13 भूखंड कार्नर और 46 भूखंड सामान्य प्रकृति के हैं।
ट्रांसपोर्ट एजेंसी के लिए
गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि भूखंडों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 दिसंबर है। आवेदकों को गीडा की वेबसाइट www.gidagkp.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विस्तृत नियम व शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। भूखंडों का आवंटन ऑनलाइन आवेदकों के मध्य योजना के नियम एवं शर्तों के अनुसार आवेदकों की उपस्थिति में निकाली जाएगी। भूखंडों का आवंटन 90 वर्ष की लीज पर किया जाएगा।
व्यावसायिक भूखंडों के लिए
पवन अग्रवाल ने बताया कि निविदा दस्तावेज को जमा करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर दोपहर दो बजे तक है। 30 दिसंबर को ही तीन बजे निविदा आवेदकों के सामने खोली जाएगी। भूखंडों का आवंटन 90 वर्ष की लीज पर किया जाएगा। आवेदक को निविदा एक निश्चित भूखंड के लिए देना होगा। निविदा फार्म और नियम व शर्तें गीडा कार्यालय से हासिल की जा सकेगी। निविदा से संबंधित नियम एवं शर्तें व भूखंडों का विवरण गीडा की वेबसाइट www.gidagkp.in पर भी देखा जा सकता है।