फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Plastic waste is being sent from the trammel plant to Jabalpur.

Gorakhpur News: ट्रामल प्लांट से प्लास्टिक वेस्ट को भेजा जा रहा जबलपुर

Mon, 02 Feb 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Plastic waste is being sent from the trammel plant to Jabalpur.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। कालेसर स्थित जीरो पॉइंट पर लगाए गए अत्याधुनिक ट्रामल प्लांट ने शहर को कूड़ा मुक्त बनाने की मुहिम को नई गति दी है। इस प्लांट के जरिये प्लास्टिक कचरा, चिप्स के रैपर और अन्य नॉन-बायोडिग्रेडेबल अपशिष्ट को वैज्ञानिक तरीके से अलग किया जा रहा है। प्लांट से निकलने वाले प्लास्टिक वेस्ट को अब मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित सीमेंट फैक्ट्री भेजा जा रहा है। जहां इसका उपयोग वैकल्पिक ईंधन के रूप में किया जाएगा। इससे न केवल कचरे का निस्तारण हो रहा है, बल्कि जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता भी घटेगी।

ट्रामल मशीन की क्षमता 50 टन प्रति घंटा है। शहर के विभिन्न मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) केंद्रों से प्रतिदिन करीब 300 टन कचरा यहां पहुंचता है, जिससे लगभग 45 टन प्लास्टिक कचरा अलग किया जाता है। इससे डंपिंग ग्राउंड पर दबाव कम हो रहा है और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर नगर निगम के समन्वयक अधिकारी एनडी पांडेय ने शनिवार को प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कचरे के समयबद्ध वर्गीकरण से सड़कों पर गंदगी और कूड़े के ढेर की समस्या में उल्लेखनीय कमी आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed