{"_id":"6152a3bd8ebc3e09081df97d","slug":"planetarium-area-may-soon-get-rid-of-water-logging","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: तारामंडल क्षेत्र को जल्द मिल सकती है जलभराव से निजात, टेंडर की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: तारामंडल क्षेत्र को जल्द मिल सकती है जलभराव से निजात, टेंडर की तैयारी
Tue, 28 Sep 2021 10:40 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:40 AM IST
सार
8.03 करोड़ की लागत से बुद्ध विहार पार्ट ए, बी व आम्रपाली कॉलोनी के सामने की सर्विस लेन होगी ऊंची, अवस्थापना मद के 50 करोड़ से शहर की सड़कों और नालियों को दुरुस्त कराएगा जीडीए, टेंडर की तैयारी।
विज्ञापन
गोरखपुर में जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर के देवरिया बाईपास के पास स्थित तारामंडल रोड के किनारे की कॉलोनियों को जल्द ही जलभराव की समस्या से राहत मिल सकती है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) 8.03 करोड़ की लागत से बुद्ध विहार पार्ट ए, बी व आम्रपाली कॉलोनी के सामने की सर्विस लेन ऊंची करने के साथ ही तारामंडल रोड के समानांतर आरसीसी नाले का निर्माण कराएगा। वहीं, अवस्थापना मद के 50 करोड़ रुपये से शहर की 20 से अधिक सड़कों, नालियों के अलावा पार्क की भी मरम्मत आदि कराएगा।
विज्ञापन
तारामंडल क्षेत्र की बुद्ध विहार पार्ट ए, बी व आम्रपाली कॉलोनी के सामने सर्विस लेन नीचे होने और टूट जाने की वजह से बरसात के मौसम में घुटने तक पानी लग जाता है। सर्विस लेन टूट जाने से सामान्य मौसम में भी इसपर चलना मुश्किल होता है। सर्विस लेन और आरसीसी नाले के ऊंचा हो जाने से जहां सड़क से जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी, वहीं तारामंडल रोड पर ट्रैफिक लोड भी कम हो जाएगा। सर्विस लेन ऊंचा करने और उसकी मरम्मत पर 3.44 करोड़, जबकि आरसीसी नाले के निर्माण पर 4.58 करोड़ रुपये खर्च होंगे। टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
उधर, जीडीए अवस्थापना मद के करीब 50 करोड़ रुपये से शहर की 20 से अधिक सड़कों, नालियों के अलावा पार्क की मरम्मत कराएगा। सभी सड़कें और नालियां सीसी बनेंगी। इस संबंध में टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अवस्थापना मद से शहर की सड़कों, नालियों और पार्क आदि की सेहत दुरुस्त करने के लिए 21 अगस्त को हुई अवस्थापना समिति में 27.32 करोड़ रुपये के काम स्वीकृत हुए थे। तीन सितंबर को 13.25 करोड़ और 25 सितंबर को 10.53 करोड़ के काम स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह का कहना है कि जल्द ही सभी काम शुरू हो जाएंगे। समय पर इन्हें पूरा भी कराया जाएगा। गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वहीं, कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने दिसंबर 2021 तक अवस्थापना मद से स्वीकृत सभी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है।