गोरखपुर: पिंटू ने फंसाने के लिए खुद को मारी थी गोली, हिरासत में; पूछताछ में बताई सच्चाई
कूड़ाघाट निवासी ममता पत्नी अनिरुद्ध चौधरी ने बुधवार को रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर पिंटू पासवान यह जानता है कि उन्होंने जमीन बेची है और पैसा है। इस वजह से वह पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। पुलिस केस दर्ज करने के बाद पिंटू की तलाश में जुट गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला से रंगदारी मांगने के आरोप में एम्स थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर पिंटू पासवान को हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि पैर के चमड़े को खींचकर उसने खुद ही 13 सितंबर को गोली मारी थी, ताकि चोट भी न आने पाए और दुश्मनों को फंसा दिया जाए।
फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। खबर है कि दर्ज केस में पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह करने की धारा भी बढ़ाई जा सकती है। उधर, गोली की घटना के बाद फंसाए गए तीन लोग जांच में निर्दोष पाए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, कूड़ाघाट निवासी ममता पत्नी अनिरुद्ध चौधरी ने बुधवार को रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर पिंटू पासवान यह जानता है कि उन्होंने जमीन बेची है और पैसा है। इस वजह से वह पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। पुलिस केस दर्ज करने के बाद पिंटू की तलाश में जुट गई है।
दरअसल, 13 सितंबर को पिंटू पासवान ने ही पुलिस को बताया था कि वह पत्नी के साथ सब्जी खरीदकर लौट रहा था, उसे गोली मारी गई है। गोली लगने की घटन जांच में ही फर्जी पाई गई थी, लेकिन पुलिस साक्ष्य जुटा रही थी। इसी बीच रंगदारी का केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
एसओ मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि पिंटू से पूछताछ में गोली की घटना पूरी तरह से फर्जी निकली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।