फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pickup ran over five people of the same family, one died

Gorakhpur News: एक ही परिवार के पांच लोगों को पिकअप ने रौंदा, एक की मौत

Sun, 21 May 2023 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Pickup ran over five people of the same family, one died
एक ही परिवार के पांच लोगों को पिकअप ने रौंदा, एक की मौत
- गुलरिहा कस्बा में हुई घटना, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
विज्ञापन

- बच्ची का इलाज कराने और बाजार करने के लिए एक साथ निकला था परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा कस्बा में सड़क पार करते समय शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एक ही परिवार के पांच लोगों को अनियंत्रित पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो साल की मासूम बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी नरेश (54) अपनी पत्नी अशरफी (50), चचेरे भाई भड़थारी (30), उनकी पत्नी सोनी (28) और दो साल की बच्ची साक्षी के साथ घर से निकले थे। सभी नारायण अस्पताल पर बच्ची को डॉक्टर को दिखाने के बाद बाजार करने चले गए। बाजार से लौटते समय सभी एक साथ सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में अशरफी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची और आसपास के सीसी टीवी कैमरों की मदद से पिकअप की तलाश में जुटी है। भड़थारी की दस दिन पहले दूसरी शादी हुई है। पत्नी के पास पहले से एक बच्ची है। वह भी हादसे में घायल हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed