{"_id":"6720715afa116cbe170451ae","slug":"photos-will-be-taken-before-meeting-the-notorious-top-10-prisoners-lodged-in-gorakhpur-jail-2024-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीसरी आंख रखेगी नजर: कुख्यात टॉप 10 बंदियों से मिलने से पहले खींचे जाएंगे फोटो, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी आंख रखेगी नजर: कुख्यात टॉप 10 बंदियों से मिलने से पहले खींचे जाएंगे फोटो, जानिए क्या है वजह
Tue, 29 Oct 2024 10:53 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 29 Oct 2024 10:53 AM IST
सार
जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि कारागार में गोरखपुर के अलावा विभिन्न जिलों के बंदी हैं। शासन के निर्देश पर कुख्यात 10 बंदियों की सूची बनाई जा रही है। यह बंदी आम बंदियों के साथ मुलाकात नहीं कर सकेंगे। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार इनकी मुलाकात का दिन तय किया गया है।
विज्ञापन
गोरखपुर जिला जेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला जेल में कुख्यात बंदियों से मिलना अब आसान नहीं होगा। उनसे मिलने आने वाले मुलाकातियों के फोटो खींचे जाएंगे। जेल प्रशासन 10 कुख्यात बंदियों की सूची तैयार कर रहा है। इसे खुफिया विभाग (एलआईयू) को सौंपेगा। सप्ताह में तीन दिन बंदियों से मुलाकात हो सकेगी।
विज्ञापन
इस दौरान एलआईयू टीम भी जेल में मौजूद रहेगी। जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि कारागार में गोरखपुर के अलावा विभिन्न जिलों के बंदी हैं। शासन के निर्देश पर कुख्यात 10 बंदियों की सूची बनाई जा रही है। यह बंदी आम बंदियों के साथ मुलाकात नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
सोमवार, बुधवार और शुक्रवार इनकी मुलाकात का दिन तय किया गया है। इससे पहले टॉप-10 बंदियों की सूची तैयार कर संबंधित जिले से सत्यापन कराया जाएगा। जो भी इनसे मिलने आएगा उसका सत्यापन भी कराया जाएगा। अगर सत्यापन में विलंब होता है तो ब्लड रिलेशन वाले लोगों को मिलने की छूट दी जाएगी। इसमें केवल मां, पिता, भाई-बहन ही आते हैं।
विज्ञापन
सत्यापन के बाद होगी बात : कुख्यात बंदी अगर किसी से फोन पर बात करने की इच्छा जाहिर करते हैं तो उन लोगों का संबंधित थाने से पहले सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद बंदी उन लोगों से बात कर पाएंगे। इसकी जानकारी एलआईयू को भी दी जाएगी।