फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Photo match was done with AI technology, officers kept taking moment-to-moment updates from the control room

Gorakhpur News: एआई तकनीक से कराया फोटो मैच, कंट्रोल रूम से अफसर लेते रहे पल-पल की अपडेट

Sat, 24 Aug 2024 04:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Photo match was done with AI technology, officers kept taking moment-to-moment updates from the control room
परीक्षा की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी के लिए बने हैं तीन कंट्रोल रूम
विज्ञापन

केंद्र पर कई चरणों में हुई अभ्यर्थियों की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। हैलो...सात केंद्रों के कैमरे बंद आ रहे हैं, इस जल्दी चेक करके खोलवाएं...कंट्रोल रूम को कंफर्म करें कि सभी केंद्रों के कैमरे ऑन हो गए हैं। पुलिस भर्ती परीक्षा के नोडल अधिकारी शुक्रवार को कुछ इसी तरह अपने मातहतों को निर्देश देते दिखे। पहली बार प्रतियोगी परीक्षा में केंद्रों पर एजेंसी ने कैमरे लगवाए थे। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों के आधार कार्ड और लाइव फोटो एआई तकनीक से मैच कराए जा रहे थे। यहां बायोमेट्रिक के साथ आंखों की स्कैनिंग भी की गई। अधिकारी कंट्रोल रूम से पल-पल की अपडेट लेते रहे।


पांच दिनों तक चलने वाली परीक्षा के लिए जिले में 55 केंद्रों पर करीब 1100 कैमरे लगाए गए हैं। इसके लिए तीन कंट्रोल रूम बने हैं। पहला लखनऊ मुख्यालय, दूसरा सिटी कंट्रोल रूम व तीसरा केंद्र पर बनाया गया कंट्रोल रूम। जहां से परीक्षा कक्ष की निगरानी चल रही थी। हर सेंटर पर एक दरोगा केवल कैमरे की मॉनिटरिंग के लिए लगाया गया था। वहीं केंद्र पर मंहगे और सस्ते मोबाइल फोन को अलग-अलग रखवाया जा रहा था। सड़क पर जाम न लगे इसके लिए परीक्षा छूटने पर अभ्यर्थियों को एक साथ न छोड़कर टुकड़ों-टुकड़ों में बाहर भेजा जा रहा था। पहली बार इतनी कड़ाई देख अभ्यर्थी भी हैरान परेशान थे। अभ्यर्थी की अंगूठी, बेल्ट, पर्स या अन्य सामान को बाहर ही निकलवा दिया जा रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed