फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People were made aware through a rally held from the main gate of DDU to Nauka Vihar.

Gorakhpur News: योग के प्रति जागरूकता के लिए निकाली रैली

Fri, 19 Jun 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
People were made aware through a rally held from the main gate of DDU to Nauka Vihar.
डीडीयू से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते मेयर व कुलपति।
गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से नौकायन तक बृहस्पतिवार को जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों व समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने योग के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन व महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने सुबह 6:05 बजे हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। हाथों में तख्ती व बैनर और उस पर लिखे गए योग से संबंधित स्लोगन लोगों को सहज आकर्षित कर रहे थे।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि योग आज एक सामाजिक क्रांति बन चुका है। केवल भारत वर्ष में ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व में योग को लोगों ने मान्यता दी है। विश्वविद्यालय की ओर से रैली निकालने का उद्देश्य आम जनमानस को योग के प्रति जागरूक करना है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी, संयोजक प्रो. आमोद राय व प्रो. सत्यपाल सिंह, प्रो. विनीता पाठक, प्रो. रविकांत उपाध्याय, प्रो. शरद मिश्र, प्रो. एसके सिंह, प्रो. अनुभूति दुबे व यातायात पुलिस से रामवृक्ष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed