{"_id":"63622b5876c9b9117371176a","slug":"people-started-returning-after-chhath-special-trains-also-full","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: ट्रेनों में उमड़ी भीड़, कंफर्म टिकट पर भी सांसत में यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: ट्रेनों में उमड़ी भीड़, कंफर्म टिकट पर भी सांसत में यात्री
Wed, 02 Nov 2022 02:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Nov 2022 02:03 PM IST
सार
ट्रेनों में सीटें फुल होने के बाद अब लोग तत्काल टिकट पाने के लिए परेशान हैं। भोर में ही बहुत सारे लोग आरक्षण केंद्रों पर लाइन लगा रहे हैं, बावजूद इसके तत्काल का कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
छठ के बाद ट्रेनों में भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छठ के बाद वापस लौटने वालों की भीड़ ट्रेनों में उमड़ पड़ी है। स्लीपर की बोगियों में जनरल कोच जैसी भीड़ हो रही है। हालात ऐसे हैं जिनके पास कंफर्म टिकट है वह भी सांसत भरा सफर तय कर रहे हैं। मंगलवार को बिहार संपर्क क्रांति, गोरखधाम और वैशाली एक्सप्रेस में जबरदस्त भीड़ रही। भीड़ देखकर स्टेशन पर खड़े बहुत सारे यात्री ट्रेन में चढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
विज्ञापन
बिहार से दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेनों में ठसाठस भीड़ हो रही है। रोजाना जाने वाली ट्रेनों में तो पहले से ही सीटें खाली नहीं थी, लेकिन अब स्पेशल ट्रेनों में भी जगह नहीं है। मंगलवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नौ पर गोरखधाम एक्सप्रेस को दो घंटे पहले दोपहर ढाई बजे ही खड़ा कर दिया गया। बावजूद इसके जब ट्रेन छूटने को हुई, लोग कोच में चढ़ने के लिए जद्दोजहद करते रहे।
विज्ञापन
भोर में ही लगे लाइन में, नहीं मिला तत्काल टिकट
ट्रेनों में सीटें फुल होने के बाद अब लोग तत्काल टिकट पाने के लिए परेशान हैं। भोर में ही बहुत सारे लोग आरक्षण केंद्रों पर लाइन लगा रहे हैं, बावजूद इसके तत्काल का कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। लाइन में लगे सुशील कुमार ने बताया कि उन्हें मुंबई जाना है। सोचा था कि तत्काल टिकट मिलेगा, लेकिन दो लोगों को ही कंफर्म टिकट मिल पाया।
विज्ञापन