{"_id":"61616cde8ebc3eb34c6bd7dd","slug":"people-showered-questions-in-front-of-minister-at-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: प्रभारी मंत्री के सामने लोगों ने की सवालों की बौछार, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: प्रभारी मंत्री के सामने लोगों ने की सवालों की बौछार, वीडियो वायरल
Sat, 09 Oct 2021 03:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 09 Oct 2021 03:50 PM IST
सार
सवाल करने के दौरान का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में फैला दिया। वीडियों में एक ग्रामीण मंत्री से सवाल कर रहा है तो कुछ लोग उसे रोक रहे हैं। लेकिन जनपद प्रभारी मंत्री बेहद सहज भाव से ग्रामीणों की बातों को सुनने के साथ ही आश्वासन देते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
सदर विधायक के खिलाफ लोगों ने जाहिर की नाराजगी
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज सदर विधान सभा क्षेत्र के विशुनपुर गबडुआ गांव में शुक्रवार की शाम जनपद प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी पहुंचे। यहां शहीद स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद वह आ रहे थे तो गांव के कुछ लोग जनपद प्रभारी मंत्री के पास चले गए। लगातार सवालों की बौछार करते हुए सदर विधायक के खिलाफ गुस्से का इजहार किए। इस पर लोगों को मंत्री ने समझाया और कहा कि जो भी समस्या है, दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम को विशुनपुर गबडुआ में जनपद प्रभारी मंत्री के सामने गांव के कुछ लोगों ने सवालो की झड़ी लगा दी। सवाल करने के दौरान का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में फैला दिया। वीडियों में एक ग्रामीण मंत्री से सवाल कर रहा है तो कुछ लोग उसे रोक रहे हैं। लेकिन जनपद प्रभारी मंत्री बेहद सहज भाव से ग्रामीणों की बातों को सुनने के साथ ही आश्वासन देते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
करीब एक मिनट के वीडियो में ग्रामीण ने सवालों की झड़ी लगा दी। इतने में दूसरी आवास सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया की आती है। उनके द्वारा कहा जाता है कि बरसात में काम कैसे होगा, जो भी आश्वासन दिया गया है, उसे जल्दी पूरा किया जाएगा। इसके बाद भी ग्रामीण सवाल करता है कि गांव में विकास कार्य के लिए फूटी कौड़ी भी नहीं मिली। यह सब बात हो रही थी, इसी बीच मंत्री ग्रामीण को समझा बुझाकर आगे बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने बताया कि नोकझोंक जैसी कोई बात नहीं थी। गांव के लोगों ने सवाल पूछा जिसका जवाब दिया गया। गांव में विकास के लिए जो वादा किया गया है, उसे हर हाल में समयबद्ध पूरा किया जा जाएगी।