फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   people peotest for drainage then officers of Municipal Corporation reached and started efforts In Gorakhpur

गोरखपुर: जलनिकासी के लिए दूसरी बार लोग धरने पर बैठे तब रेंगी अधिकारियों के कान पर जूं, जानिए क्या है पूरा मामला

Mon, 20 Sep 2021 03:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 20 Sep 2021 03:11 PM IST
सार

वासुदेव नगर के लोग अगस्त माह से ही रास्ते पर जलभराव से हैं परेशान। तीस अगस्त को धरना प्रदर्शन किया तो जलनिकासी का मिला था आश्वासन। 19 दिनों बाद भी आश्वासन पर अमल न होने के कारण फिर दिया धरना। नगर निगम के अफसरों ने पहुंचकर शुरू किया प्रयास, तब जाकर माने लोग।

 

विज्ञापन
people peotest for drainage then officers of Municipal Corporation reached and started efforts In Gorakhpur
वासुदेव नगर के लोगों ने नकहा क्रासिंग के पास धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में अगस्त माह में हुई बारिश का पानी अब तक सड़क पर भरा है। इलाके के लोगों ने एक बार धरना प्रदर्शन किया तो जल्द जलनिकासी का आश्वासन मिला, लेकिन काम नहीं हुआ। रविवार को फिर वासुदेव नगर के लोग नकहा क्रासिंग के पास फर्टिलाइजर की तरफ जाने वाली सड़क पर धरना देकर बैठ गए। इसके बाद पुलिस ने बुलाया तो नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जलनिकासी की व्यवस्था करने लगे। दो घंटे तक धरना देने के बाद लोगों ने पुलिस के आश्वासन पर रास्ता खोल दिया।  
विज्ञापन


कॉलोनी वासियों ने बताया कि अगस्त माह में हुई बारिश से महाराणा प्रताप आईटीआई से धागा मिल (जालान) तक की सड़क पर पानी भरा है। इस कारण इस रास्ते से आनेजाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 30 अगस्त को लोगों ने नकहा रेलवे क्रॉसिंग के पास धरना दिया था तो एसओ चिलुआताल ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की तरफ से आश्वासन दिया था कि जल्दी ही जलभराव की समस्या का समाधान किया जाएगा। लेकिन इसका समाधान आज तक नहीं किया गया। पानी अब भी रास्ते पर भरा है। लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। इस बारे में नगर निगम के अधिकारियों को कई बार बताया गया लेकिन कोई भी मौके पर नहीं आया।
विज्ञापन


19 दिनों बाद भी जलनिकासी के आश्वासन पर अमल नहीं होने से नाराज कॉलोनी वासी फिर धरने पर बैठ गए। फर्टिलाइजर रोड पर जाम लगने की जानकारी होने पर एसओ जय नारायण शुक्ला और सीओ कैंपियरगंज अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से बात कर तत्काल समस्या से निजात दिलाने की बात कही। कुछ देर बाद नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जलनिकासी का उपाय शुरू किया। इस दौरान प्रदीप कुमार यादव, बालकेश मद्धेशिया, झिनक यादव, आशीष गुप्ता, पवन पाठक, राजेश गुप्ता, मनोज, पिंटू ,प्रवीण, अंगद, विशाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलनिकासी के लिए खोदा कच्चा नाला, सड़क में पाइप डाला

नकहा क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निजात के लिए नगर निगम की तरफ से प्रयास शुरू किए गए हैं। रविवार को इस क्षेत्र में कच्चा नाला खोदा गया जिसके जरिए मोहल्लों में भरे पानी को चिलुआताल की तरफ गिराया जाएगा। इससे नकहा क्रासिंग, फर्टिलाइजर, भगवानपुर व महाराणा प्रताप आईटीआई के नजदीक के मोहल्लों को जलभराव से मुक्ति मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

नकहा व अगल-बगल की कॉलोनियों में जलभराव के चलते लोग डेढ़ महीने से परेशान हैं। इससे संबंधित अमर उजाला में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए रविवार को नगर निगम के जोनल अधिकारी बीके लाल मौके पर पहुंचे। वार्डों में जल निकासी, संचारी रोग नियंत्रण व विशेष सफाई अभियान के कार्यों का निरीक्षण कर रहे जोनल अधिकारी ने एक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कच्चे नाले की खुदाई कराई, जिसका बहाव चिलुआताल की तरफ किया गया। इसके अलावा फर्टिलाइजर की तरफ जाने वाली सड़क में ह्यूम पाइप भी डाला गया, जिससे कि मोहल्ले के दूसरे तरफ का पानी भी आसानी से निकल सके। जोनल अधिकारी ने बताया कि इससे नकहा, फर्टिलाइजर, भगवानपुर आदि वार्डों का पानी निकल जाएगा। इन वार्डों में संचारी रोग नियंत्रण व विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया। मौके पर वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि कासिम, अजय ओझा, सफाई निरीक्षक सुनील सिंह आदि उपस्थित रहे।

जलकुंभी हटवाया
कूड़ाघाट क्षेत्र की श्रवण नगर कॉलोनी में जलभराव से मुक्ति में बाधक बनी जलकुंभी की सफाई के लिए रविवार को अभियान चला। यहां पोकलेन मशीन से जलकुंभी व कूड़े को निकालने का काम शुरू हुआ। सिल्ट सफाई का काम भी साथ में कराया जा रहा है, जिससे कि जल बहाव में अवरोध उत्पन्न न हो।

नालियों और गलियों की हुई सफाई
नाला सफाई अभियान के तहत रविवार को अंधियारी बाग, नरसिंहपुर, श्रवण नगर कॉलोनी, भरवलिया बुजुर्ग आदि विभिन्न वार्डों में नालियों एवं गलियों की सफाई कराई गई। नगर निगम ने लोहिया नगर, जंगल नकहा, बशारतपुर, दुर्गाबाड़ी, बड़े काजीपुर, अलीनगर, मोहद्दीपुर, इलाहीबाग आदि मोहल्लों में सैनिटाइजेशन और फॉगिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed