फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People of Gorakhpur pay tribute to Lata Mangeshkar

Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर का निधन देश के लिए बड़ी क्षति, गोरखपुर वासियों ने दी श्रद्धांजलि

Mon, 07 Feb 2022 11:26 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 07 Feb 2022 11:26 AM IST
सार

लोगों ने नम आंखों से भारत रत्न लता दीदी को श्रद्धासुमन अर्पित की। समाजसेवी मंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि लता मंगेशकर सदैव अमर रहेंगी।

विज्ञापन
People of Gorakhpur pay tribute to Lata Mangeshkar
गोरखपुर मे लता मंगेशकर को दी गई श्रद्धांजलि। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से स्थानीय कलाकारों में शोक व्याप्त है। विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठनों की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कलाकारों ने कहा, उनका निधन देश के लिए बड़ी क्षति है।

विज्ञापन


स्वर संस्था के कलाकारों ने लता मंगेशकर को टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था की अध्यक्ष सुनीसा श्रीवास्तव ने कहा कि यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है, जो शायद कभी पूरी नहीं की जा सकती है। कार्यक्रम में पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय, मनीष सिंह, संजीव खरे, पिंटू श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, ईशान खरे, निगार खान, हेमा जायसवाल, प्रियंका गुप्ता, समीर जायसवाल, शिवानी मिश्रा, प्रियंका श्रीवास्तव, एकता शुक्ला, वैभव पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अशोक कुमार फैंस क्लब की ओर से क्रास मॉल में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लोगों ने नम आंखों से भारत रत्न लता दीदी को श्रद्धासुमन अर्पित की। समाजसेवी मंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि लता मंगेशकर सदैव अमर रहेंगी। इस अवसर पर मनीष चंद्र श्रीवास्तव, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, रंजीत कुमार श्रीवास्तव, राहुल सिंह, केतन गुप्ता, सागर गुप्ता, नवाज अहमद, संजीत कुमार, स्नेहा गुप्ता, अंकिता तिवारी, आकांक्षा दीक्षित, अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा तिराहे पर कलाकारों ने 500 दीप जलाकर लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी।

वरिष्ठ कलाकार महमूदुल हक अंसारी, साहिल श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद पाठक, विजय शंकर विश्वकर्मा, कुंदन वर्मा, पूर्णिमा शर्मा अजय शर्मा, धीरज सिंह, कन्हैया श्रीवास्तव, सुमन वर्मा, शादाब अहमद, अंजना लाल, अविका श्रीवास्तव, आकाश गुप्ता, शिवायोगी, शंभूनाथ सिंह, उमेश श्रीवास्तव, स्वीटी सिंह, एकता उपाध्याय, सौरभ दीक्षित, पिंटू श्रीवास्तव, रंजीत राय, रविंद्र, प्रदीप श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, उमेश मिश्रा, डॉ. रूप कुमार बनर्जी, पुष्पदंत जैन, डॉ. सुरेश, सुभाष दुबे, कनक हरि अग्रवाल, राकेश मोहन, काशी नरेश चौबे आदि मौजूद रहे।

सन रोज संस्थान के सदस्यों एवं कलाकारों ने मोमबत्ती जलाकर लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। यहां संस्थान के चेयरमैन विवेक कुमार अस्थाना, उमेश चंद, देश दीपक, सनी कुमार प्रजापति, लाडले खान, नरेंद्र शर्मा, दिनेश चंद, राहुल शर्मा, मोनू, प्रमोद, प्रदीप, मानवी, राज आदि मौजूद रहे।

 

गोरखपुर कलाकार संघ दुखी

गोरखपुर कलाकार संघ ने रविवार को प्रताप आश्रम, गोलघर में शोकसभा कर लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। मिथिलेश तिवारी ने लता मंगेशकर से जुड़ीं यादों को साझा किया। डॉ. शरद मणि त्रिपाठी, हरिप्रसाद सिंह, आशा मिश्रा, रवींद्र रंगधर, निशिकांत पांडेय, प्रमोद कुमार सिंह, अजित प्रताप सिंह, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, शिप्रा दयाल, कन्हैया श्रीवास्तव, अर्जुन गुप्ता एवं मोहित दुबे आदि मौजूद रहे।

इन्होंने भी जताया शोक

  • सांसद रवि किशन ने कहा कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन अत्यंत दुखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है।
  • उप्र राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने कहा कि फिल्म जगत की मशहूर स्वर कोकिला कही जाने वाली गायिका लता मंगेशकर के निधन से पूरा देश स्तब्ध है। आज संगीत खामोश हो गया।               
  • लोक गायक राकेश उपाध्याय ने कहा कि लता मंगेशकर के निधन से संगीत जगत की अपूरणीय क्षति हुई है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed