फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   people first choice of during summer vacation Flight to Goa Jammu and Andaman Nicobar

हिल स्टेशन की ट्रेनें बुक: इस गर्मी की छुट्टी में फ्लाइट से गोवा, जम्मू और अंडमान-निकोबार लोगों की पहली पसंद

Wed, 26 Apr 2023 10:14 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 26 Apr 2023 10:14 AM IST
सार

गोरखपुर शहर के रॉयल टूर ट्रैवल एजेंसी के प्रबंध निदेशक, गोरखपुर एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्य अहमद माज ने बताया कि ट्रेन से शिमला, नैनीताल जिम कार्बेट पार्क और जम्मू जाना लोग पसंद कर रहे हैं। जहां तक पैकेज की बात है तो गोरखपुर से सबसे ज्यादा लोग गोवा जाने के लिए बुकिंग कराने आ रहे हैं।

विज्ञापन
people first choice of during summer vacation Flight to Goa Jammu and Andaman Nicobar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 15 मई के बाद हो जाएंगी। ऐसे में परिवार के साथ अब घूमने-फिरने की तैयारी भी लोगों ने शुरू कर दी है। इस समय फ्लाइट से जाने का क्रेज तेजी से बढ़ा है। हवाई सैर के साथ घूमने का मजा लेने वालों की पहली पसंद गोवा, अंडमान-निकोबार और जम्मू-कश्मीर है। ट्रेवेल एजेंसी के मालिकों के मुताबिक अब तक एक हजार से ज्यादा लोगों की बुकिंग हो चुकी है। वहीं, ट्रेन से जाने वालों ने नैनीताल, मसूरी, शिमला और काठगोदाम के लिए प्लानिंग की है।

विज्ञापन


इन जगहों के लिए ट्रेनें भी अभी से पैक हो चुकी हैं। इन दिनों टूर पैकेज में भी रियायतें खूब मिल रही है। फ्लाइट की बुकिंग कराने पर किराए में 25 से 30 फीसदी छूट भी विमानन कंपनियां दे रही हैं। जिसका फायदा भी लोग खूब उठा रहे हैं। अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि इन जगहों के लिए अब तक एक हजार से अधिक की बुकिंग हो चुकी है। कुछ लोगों ने यह बुकिंग गोरखपुर से जाने वाली फ्लाइट से कराई है तो कुछ लखनऊ से उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पर्यटन पर जाइए पर सावधानी से बुकिंग कराइए, छूट के नाम पर हो सकती है ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ट्रेन से जाने वालों में सबसे ज्यादा जम्मू, चंडीगढ़, काठगोदाम और देहरादून के लोगों की भीड़ है। काठगोदाम के लिए बाघ एक्सप्रेस में 15 मई से ही एसी के सभी श्रेणी की सीटें बुक हो चुकी हैं। इसी तरह से अमरनाथ एक्सप्रेस में सेकेंड एसी में 15 और थर्ड एसी 28 वेटिंग है। देहरादून जाने वाली राप्ती गंगा एक्सप्रेस में भी स्लीपर से लेकर एसी की सारी सीटें फुल हैं।
 

टूर पैकेज में गोवा पहली पसंद

गोरखपुर शहर के रॉयल टूर ट्रैवल एजेंसी के प्रबंध निदेशक, गोरखपुर एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्य अहमद माज ने बताया कि ट्रेन से शिमला, नैनीताल जिम कार्बेट पार्क और जम्मू जाना लोग पसंद कर रहे हैं। जहां तक पैकेज की बात है तो गोरखपुर से सबसे ज्यादा लोग गोवा जाने के लिए बुकिंग कराने आ रहे हैं।

अंडमान निकोबार और कश्मीर के लिए बुकिंग हो रही है। वे कहते हैं, लखनऊ से गोवा सहित अन्य जगहों के लिए फ्लाइट की सुविधा टूर पैकेज में दी जा रही है। लखनऊ तक जाने के लिए ट्रेन का टिकट उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस तरह का मिल रहा पैकेज

स्थान दिन  कीमत
लखनऊ से गोवा 04 20000 रुपये
जम्मू कश्मीर 06 14000 रुपये
अंडमान निकोबार 06 29900 रुपये

कीमत प्रति व्यक्ति में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed