फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Online hotel and ticket booking can be cheated in name of discount

जामताड़ा के गैंग की पूरे देश पर नजर: पर्यटन पर जाइए पर सावधानी से बुकिंग कराइए, छूट के नाम पर हो सकती है ठगी

Wed, 26 Apr 2023 10:00 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 26 Apr 2023 10:00 AM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्वनोई ने कहा कि गर्मियों की छुट्टियों में लोग कहीं न कहीं घूमने जाते हैं। ऐसे में ऑनलाइन बुकिंग कराने के दौरान काफी सावधानी बरतें। किसी भी वेबसाइट या एप के जरिए बुकिंग कराने में पूरी सावधानी बरतें। वरना ठगी के शिकार हो सकते हैं। लोगों को साइबर जालसाजी से बचाने के लिए पुलिस जागरूक कर रही है।
 

विज्ञापन
Online hotel and ticket booking can be cheated in name of discount
साइबर सुरक्षा - फोटो : amar ujala

विस्तार

गर्मियों की छुट्टियों में यदि आप परिवार संग कहीं बाहर जाकर घूमने-फिरने की तैयारी कर रहे हैं, तो सावधानी बरतने की जरूरत है। हाल के दिनों में ऑनलाइन होटल और टिकटों की बुकिंग का चलन बढ़ा है। लुभावने ऑफर के चक्कर में बिना सोचे-समझे किसी भी वेबसाइट से बुकिंग कराने के फेर में ठगी के शिकार हो सकते हैं।

विज्ञापन


दिल्ली में चार दिन पूर्व जामताड़ा का एक गैंग पकड़ा गया था, जिनसे मिली जानकारी के आधार पर सावधानी बरतने की सलाह साइबर सेल की तरफ से दी जा रही है। एसपी सिटी केके विश्नोई ने बताया कि नामी-गिरामी कंपनियों के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर साइबर ठग लोगों को शिकार बनाते हैं। ऐसे में ऑनलाइन बुकिंग के लिए सिर्फ अधिकृत वेबसाइट और एप का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: जलापूर्ति का गहराया संकट: सिर्फ ठप्पा गोरखपुर शहर का, सुविधाएं गांव जैसी
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी की छुट्टियों में लोग परिवार संग कहीं न कहीं घूमने फिरने जाते हैं। पर्यटन स्थल पर पहुंचकर किसी तरह की असुविधा हो। इसके लिए लोग पहले से ही बुकिंग करा लेते हैं। इसको देखते हुए होटलों में विशेष छूट, टूर पैकेज सहित अन्य सुविधा देने के नाम पर नामी गिरामी कंपनियों के अलावा फर्जी वेबसाइट बनाकर जालसाज सक्रिय हो जाते हैं।

चार दिन पूर्व दिल्ली की सीमा पर स्टेट साइबर क्राइम टीम ने आठ शातिरों को गिरफ्तार करके उनके पास से 1500 से अधिक पहले से एक्टिव सिमकार्ड बरामद किया था। पूछताछ के दौरान जामताड़ा निवासी शातिरों ने बताया था कि पर्यटकों के साथ जालसाजी के लिए पूरे देश में नेटवर्क फैलाया गया है।
 

साइट से बुकिंग में गवां दिए 10 हजार रुपये

केस एक : वर्ष 2022 के मई माह में सरहरी निवासी विनोद कुमार ने हैदराबाद के होटल में ठहरने की बुकिंग कराई। उन्हाेंने गूगल से होटल की जानकारी ली। वेबसाइट पर लुभावने ऑफर देखकर उन्होंने होटल बुक लिया। वह जब परिवार संग हैदराबाद पहुंचे तो पता लगा कि उनकी बुकिंग तो हुई ही नहीं है। इससे वह परेशान हो गए। बाद में मालूम हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है।

केस दो: कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले जावेद को पिछले साल मनाली घूमने जाना था। उन्होंने एक वेबसाइट के जरिए बुकिंग करा ली। उनसे पांच हजार रुपये का अग्रिम भुगतान लिया गया। बाद में उनकी यात्रा निरस्त हो गई। तो उन्होंने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। परेशान होकर उन्होंने कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। तब सामने आया कि वह ठगी के शिकार हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: ट्रायल रूम में पैंट के नीचे लोवर पहनकर युवक फरार, घटना CCTV में हुई कैद

ऐसे करते हैं जालसाजी, आसानी से लोग होते शिकार
पुलिस के अनुसार इस तरह की जालसाजी करने वाले साइबर ठग फर्जी एप और वेबसाइट बनाकर लोगों संग ठगी करते हैं। वह नामी-गिरामी कंपनियों के नाम से मिलती-जुलती वेबसाइट बनाते हैं। नामी कंपनियों की वेबसाइट और ईमेल आईडी में आंशिक बदलाव करके जालसाज लोगों को शिकार बनाते हैं। पर्यटक जब अपने बुक कराए गए स्थान पर पहुंचते हैं तो उनके होटल इत्यादि नहीं मिलते हैं। बुकिंग करने वाले मोबाइल नंबर पर काल करने के दौरान कोई संपर्क नहीं हो पाता है। साइबर से जुड़े लोगों का कहना है कि जालसाज होटलों के गूगल प्रोफाइल पर फर्जी तस्वीरें पोस्ट करते हैं।

 

यह बरतें सावधानी

  • ऑनलाइन बुकिंग कराने के दौरान अधिकृत वेबसाइट और एप से ही बुकिंग कराएं।
  • लुभावने ऑफर के चक्कर में किसी भी अंजान वेबसाइट या कंपनी के चक्कर में न पड़े।
  • शहर के ट्रेवेल एजेंट और टूर पैकेज देने वाले अधिकृत केंद्रों पर जाकर विधिवत जानकारी लें।
  • होटल सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी लेकर ही बुकिंग कराएं।
  • बुकिंग कराने के दौरान यूपीआई, बैंक एकाउंट सहित अन्य का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
  • वेबसाइट खोलते समय उसका नाम की वर्तनी (स्पेलिंग) को अच्छी तरह से जांच लें।
  • साइबर ठग टीम व्यूवर, एनी डेस्क, क्विक सपोर्ट जैसे एप डाउनलोड करने को कहते हैं। ऐसा कहने पर तत्काल समझ जाएं कि ठगी हो रही है।
  • किसी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर जानने के लिए गूगल पर खोज न करें।
  • किसी तरह ठगी होने या संदेह होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल करें।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्वनोई ने कहा कि गर्मियों की छुट्टियों में लोग कहीं न कहीं घूमने जाते हैं। ऐसे में ऑनलाइन बुकिंग कराने के दौरान काफी सावधानी बरतें। किसी भी वेबसाइट या एप के जरिए बुकिंग कराने में पूरी सावधानी बरतें। वरना ठगी के शिकार हो सकते हैं। लोगों को साइबर जालसाजी से बचाने के लिए पुलिस जागरूक कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed