{"_id":"5ead9a5d8ebc3e904f438e40","slug":"people-break-rules-of-social-distancing-during-lockdown-in-gorakhpur-gida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona in Gorakhpur: काम के दौरान नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, वीडियो में देखें ऐसे उड़ रहा है माखौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Gorakhpur: काम के दौरान नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, वीडियो में देखें ऐसे उड़ रहा है माखौल
Sun, 03 May 2020 07:52 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 03 May 2020 07:52 AM IST
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का उल्लंघन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
गीडा औद्योगिक क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग का माखौल उड़ाया जा रहा है। फैक्ट्री में वर्करों को गाड़ियों में ठूंस कर लाया जा रहा है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
हाल ही में चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों के साथ बैठक में फैक्ट्री संचालकों ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने पर अपनी सहमति जताई थी।
विज्ञापन
फैक्ट्री के वर्करों को जिस ढंग से वाहन में लाया जा रहा है, वह सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों के विपरीत है। जो वीडियो वायरल हुआ है, वह किसी बेकरी से जुड़े कर्मियों का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
वीडियो में दिख रहा है कि एक वाहन में कम से कम 18 से 20 कर्मचारी चढ़े हुए हैं। इन सबके बीच कोई दूरी नहीं है, जबकि कोरोना संक्रमण की रोकथाम संबंधी शासन की गाइडलाइन के अनुसार वाहनों में आधी क्षमता तक ही सवारियों को लाया जा सकता है।
Trending Videos
अधिकारियों ने क्या कहा
इसके अलावा वीडियो में यह भी दिख रहा है कि वाहन के नीचे भी काफी संख्या में वर्कर एक-दूसरे के काफी करीब खड़े हैं। वे मास्क भी नहीं लगाए हुए हैं।
गीडा के सीईओ संजीव रंजन ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। गीडा इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित सभी फैक्ट्रियों में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन के सभी गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है। अन्यथा ऐसी फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नोटिस जारी होने के बाद उद्योगपतियों ने बढ़ाई सतर्कता
गीडा औद्योगिक क्षेत्र की चार इकाइयों में लॉकडाउन के मानकों का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी करने के बाद उद्योग संचालकों ने सतर्कता बढ़ा दी है। गीडा के सीईओ संजीव रंजन ने चार फैक्ट्री संचालकों को नोटिस जारी किया था।
इस खबर पर उद्योगपतियों ने अपने यहां व्यवस्थाओं की समीक्षा करनी शुरू कर दी। फैक्ट्री में आने वाले सभी कर्मचारियों की थर्मल स्कैनिंग कर उनका तापमान जांचा गया। सभी को मास्क दिया गया है।
परिसर में काम करते हुए फिजिकल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी रखा जा रहा है। फैक्ट्रियों में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था भी हुई है। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष आरएन सिंह ने कहा कि सभी फैक्ट्री संचालकों को लॉकडाउन के नियमों का पालन करना चाहिए। सभी उद्यमी इसको लेकर गंभीर हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन