{"_id":"5e70e0b28ebc3ea7e965be12","slug":"people-are-spreading-rumors-about-the-corona-virus-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ कंट्रोल रूम में मिली शिकायत, 'साहब! थाईलैंड से आई महिला का करा दें कोरोना जांच'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ कंट्रोल रूम में मिली शिकायत, 'साहब! थाईलैंड से आई महिला का करा दें कोरोना जांच'
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'थाईलैंड से एक महिला आई हैं और पूरे मोहल्ले में घूम रही है। अगर समय पर जांच नहीं हुई तो कई लोगों को कोरोना वायरस हो जाएंगे।' यह शिकायत मिलेनियम सिटी कॉलोनी के लोगों ने सीएमओ कार्यालय के कंट्रोल रूम पर फोन कर की।
विज्ञापन
शिकायत के बाद आनन-फानन में रैपिड एक्शन टीम जांच के लिए महिला के पास गई तो पता चला कि वह 16 मार्च को कोलकाता पहुंची थी और उसकी जांच एयरपोर्ट पर हो चुकी है। इसके बाद गोरखपुर एयरपोर्ट पर भी जांच हुई है। हालांकि टीम ने भी एहतियात के तौर पर जांच करते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है। इस पर टीम ने राहत की सांस लेते हुए अफवाह न फैलाने की अपील की है।
विज्ञापन
मंगलवार को दोपहर 12 बजे के करीब सीएमओ कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में फोन एक फोन आता है। फोन पर स्वास्थ्य कर्मियों को सूचना दी जाती है कि एक महिला सोमवार की देर रात नेपाल के रास्ते थाईलैंड से आई है और उसने कोई जांच भी नहीं कराई है। उसे कोरोना है।
विज्ञापन
इस पर टीम तत्काल सीएमओ को सूचना देती है। सीएमओ की सूचना पर रैपिड एक्शन टीम के सदस्य महिला को ढूढ़ते हुए मिलेनियम सिटी कॉलोनी पहुंचते है। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह 16 मार्च को थाईलैंड से कोलकाता फ्लाइट से आई है। वहां जांच भी हुई है। कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।
इसके बाद उसी दिन वह फ्लाइट से गोरखपुर आई। यहां भी उसका जांच हुई, लेकिन कोई संक्रमण नहीं मिला। इसके बावजूद टीम ने उसकी जांच करते हुए उसे एहतियात बरतने के निर्देश दिए है। टीम के डॉक्टर डॉ एसके द्विवेदी ने बताया कि महिला नेपाल के रास्ते नहीं आई है। वह 16 मार्च को आई है। उसकी जांच कोलकाता और गोरखपुर एयरपोर्ट पर भी हुई है। इसके बाद भी उसकी जांच की गई है।