{"_id":"6507571dcdeb6f973709ee86","slug":"patient-mafia-still-out-of-reachpolice-preparing-to-tighten-the-noose-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-309399-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मरीज-माफिया अभी पकड़ से दूर...पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मरीज-माफिया अभी पकड़ से दूर...पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में
विज्ञापन
निगरानी सिस्टम को रोज धता बता रहे माफिया, चल रही इनकी मनमानी
तमाम सख्ती के बावजूद बेखौफ चल रहा इनका धंधा, जब चाहे मरीज उठा ले जाते हैं
जब भी पुलिस या मेडिकल कॉलेज ने कोशिश की, पकड़ लिए जाते हैं धंधेबाज
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मरीजों की खरीद-फरोख्त का धंधा बेखौफ चल रहा है। पुलिस ने धरपकड़ तेज की तो अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी हरकत में आया है। परिसर में मरीज को निजी अस्पताल में पहुंचाने के लिए तीमारदार को झांसा देते पकड़े गए सरकारी एंबुलेंस के दो संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त हो गई है। इससे बीआरडी परिसर में हड़कंप मच गया है, लेकिन अभी भी मरीज-एंबुलेंस माफिया पकड़ से दूर हैं। पुलिस अब उन पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है।
मेडिकल कॉलेज परिसर में घूम रहे दलाल अक्सर ही मजबूर मरीजों के तीमारदार को बहकाकर उन्हें निजी अस्पताल भेज देते हैं। इस धंधे को रोकने के लिए पुलिस ने अपनी ओर से आठ सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं, इसी की मदद से पुलिस कार्रवाई कर रही है और एंबुलेंस को सीज भी किया जा रहा है। पहली बार मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एक मामला पकड़ा है। पुलिस की जांच में प्राइवेट एंबुलेंस-मरीज माफिया के गठजोड़ उजागर होने के साथ ही एक-एक कड़ी खुलकर सामने आई। दरअसल, पुलिस की जांच में सामने आया है कि मरीजों को बेहतर इलाज के नाम पर मेडिकल कॉलेज से बेचा जा रहा है। इस धंधे में शामिल लोग लग्जरी कार और कोठी के मालिक भी बन गए हैं। पुलिस अब सभी माफिया के बारे में सूचनाएं जुटा रही है। जल्द ही कुछ दबोचे जा सकते हैं।
...
कब-कब एंबुलेंस पकड़े गए
22 अगस्त 2023: पुलिस ने चालक समेत एक एंबुलेंस को पकड़ा। एंबुलेंस सीज किया गया और चालक से 20 हजार मुचलका भराया गया।
03 अगस्त 2023: एक एंबुलेंस समेत चार वाहनों को मरीज के खरीद फरोख्त के आरोप में पकड़ा गया, उसे सीज किया गया।
06 अगस्त 2023: इमरजेंसी के पास से पुलिस ने एक एंबुलेंस को सीज किया, मुचलका वसूला गया।
07 अगस्त 2023: मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी से पुलिस ने एक एंबुलेंस को सीज किया। चालक से 20 हजार मुचलका भराया गया।
21 मई 2023: पुलिस ने दो एंबुलेंस को इमरजेंसी गेट से पकड़ा और उसे सीज किया गया।
09 जुलाई 2023: एंबुलेंस को सीज करने पर एंबुलेंस मरीज माफिया ने पुलिस पर हमला किया, पुलिस ने एंबुलेंस को सीज कर चार को जेल भेजा।