फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   patient died due to lack of oxygen in private ambulance at Gorakhpur

यूपी: निजी एंबुलेंस का ऑक्सीजन खत्म होने से मरीज ने तोड़ा दम, वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

Mon, 26 Jul 2021 04:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Jul 2021 04:19 PM IST
सार

परिजनों की सूचना पर गोरखनाथ पुलिस ने कब्जे में लिया एंबुलेंस। 

विज्ञापन
patient died due to lack of oxygen in private ambulance at Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुखार से पीड़ित युवक को लेकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर जा रहे एक एंबुलेंस का ऑक्सीजन रास्ते में ही खत्म हो गया। ऑक्सीजन खत्म होने से मरीज ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। ऑक्सीजन समाप्त होने की जानकारी होते ही चालक और ऑपरेटर वाहन छोड़ कर भाग निकले। परिजनों की सूचना पर पहुंचे पीआरबी पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर गोरखनाथ पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


देवरिया जिले के हरपुर गांव निवासी सूरज (18) पुत्र स्वर्गीय रमेश ठाकुर एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच में टाइफाइड बुखार होने की पुष्टि हुई थी। 
विज्ञापन


रविवार की रात लगभग दो बजे उसकी हालत खराब हो गई। हालत गंभीर होता देख चिकित्सकों ने सूरज को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने मरीज को ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक का चाचा और भाई सीटू ठाकुर ने देवरिया से एक प्राइवेट एंबुलेंस बुक किया। एंबुलेंस वाले ने वाहन में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन होने की बात कह मरीज को ले जाने की हामी भरी। 

परिजन प्राइवेट एंबुलेंस से मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज के लिए निकल पड़े। लेकिन गोरखनाथ ओवर ब्रिज पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस का ऑक्सीजन खत्म हो गया। 

युवक के भाई ने एंबुलेंस चालक से ऑक्सीजन खत्म होने की जानकारी दी। मरीज की हालत बिना ऑक्सीजन के गंभीर होते देख ब्रिज से पहले चालक और ऑपरेटर वाहन को रोककर भाग निकले। 


ऑक्सीजन की कमी से थोड़ी देर बाद ही सूरज की मौत हो गई। परिजनों ने मामले की सूचना डायल 112 पर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस को कब्जे में लेकर गोरखनाथ पुलिस को सौंप दिया। जबकि परिजन मृतक को वापस घर लेकर चले आए। 

सोमवार को छोटी गंडक नदी किनारे उसका दाह संस्कार कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही सीटू और दोनों बहने दहाड़ मार कर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed