{"_id":"61b453ba4507b75d813edd20","slug":"passengers-will-be-able-to-travel-on-general-ticket-in-nine-trains-including-lucknow-intercity-and-krishak","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: लखनऊ इंटरसिटी और कृषक सहित नौ ट्रेनों में जनरल टिकट पर यात्रा कर सकेंगे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यान दें: लखनऊ इंटरसिटी और कृषक सहित नौ ट्रेनों में जनरल टिकट पर यात्रा कर सकेंगे यात्री
Sat, 11 Dec 2021 01:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:01 PM IST
सार
वाणिज्य विभाग ने जनरल टिकट पर यात्रा की तिथि निर्धारित तो नहीं की है, लेकिन कहा है कि नो बुकिंग तिथि से यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ इंटरसिटी और कृषक आदि सहित एक्सप्रेस ट्रेनों में अब लोग जनरल टिकट पर यात्रा कर सकेंगे। रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एससी प्रसाद ने दस जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट पर यात्रा की अनुमति दे दी है।
वाणिज्य विभाग ने जनरल टिकट पर यात्रा की तिथि निर्धारित तो नहीं की है, लेकिन कहा है कि नो बुकिंग तिथि से यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। व्यवस्था लागू होने के बाद आरक्षित टिकट के झंझट से मुक्ति तो मिलेगी ही, आरक्षण के नाम पर लगने वाला 15 से 30 रुपये अतिरिक्त किराया कम हो जाएगा। रेलवे की आय भी बढ़ेगी। एक कोच में आरक्षित टिकट पर करीब 100 की जगह 150 लोग यात्रा कर सकेंगे।

इन ट्रेनों में मिलेगी सुविधा
- 2531-2532 गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी
- 5103-5104 गोरखपुर-वाराणसी-गोरखपुर इंटरसिटी
- 5069-5070 गोरखपुर-ऐशबाग-गोरखपुर इंटरसिटी
- 5008-5007 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी कृषक
- 5009-5010 गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 5043-5044 लखनऊ-काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस
- 5054-5053 लखनऊ-छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस
- 5113-5114 गोमतीनगर-छपरा कचहरी-गोमतीनगर
- 5083-5084 फर्रुखाबाद-छपरा-फर्रुखाबाद
- 5105-5106 छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस