फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Passengers will be able to travel on general ticket in nine trains including Lucknow Intercity and Krishak

ध्यान दें: लखनऊ इंटरसिटी और कृषक सहित नौ ट्रेनों में जनरल टिकट पर यात्रा कर सकेंगे यात्री

Sat, 11 Dec 2021 01:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Dec 2021 01:01 PM IST
सार

वाणिज्य विभाग ने जनरल टिकट पर यात्रा की तिथि निर्धारित तो नहीं की है, लेकिन कहा है कि नो बुकिंग तिथि से यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
Passengers will be able to travel on general ticket in nine trains including Lucknow Intercity and Krishak
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ इंटरसिटी और कृषक आदि सहित एक्सप्रेस ट्रेनों में अब लोग जनरल टिकट पर यात्रा कर सकेंगे। रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एससी प्रसाद ने दस जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट पर यात्रा की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


वाणिज्य विभाग ने जनरल टिकट पर यात्रा की तिथि निर्धारित तो नहीं की है, लेकिन कहा है कि नो बुकिंग तिथि से यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। व्यवस्था लागू होने के बाद आरक्षित टिकट के झंझट से मुक्ति तो मिलेगी ही, आरक्षण के नाम पर लगने वाला 15 से 30 रुपये अतिरिक्त किराया कम हो जाएगा। रेलवे की आय भी बढ़ेगी। एक कोच में आरक्षित टिकट पर करीब 100 की जगह 150 लोग यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

 

इन ट्रेनों में मिलेगी सुविधा

  • 2531-2532 गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी
  • 5103-5104 गोरखपुर-वाराणसी-गोरखपुर इंटरसिटी
  • 5069-5070 गोरखपुर-ऐशबाग-गोरखपुर इंटरसिटी
  • 5008-5007 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी कृषक
  • 5009-5010 गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस
  • 5043-5044 लखनऊ-काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस
  • 5054-5053 लखनऊ-छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस
  • 5113-5114 गोमतीनगर-छपरा कचहरी-गोमतीनगर
  • 5083-5084 फर्रुखाबाद-छपरा-फर्रुखाबाद
  • 5105-5106 छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed