{"_id":"6af09b2f77b99efa6b0e5089","slug":"passengers-should-not-carry-inflammable-materials-on-trains-general-manager-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1512634-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थ लेकर न चलें यात्री : महाप्रबंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थ लेकर न चलें यात्री : महाप्रबंधक
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने दिवाली और छठ पर्व के मद्देनजर रेल यात्रियों से सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है। उन्होंने यात्रियों से ट्रेनों में ज्वलनशील और विस्फोटक पदार्थ लेकर न चलने तथा ट्रेन की छत पर बैठकर या दरवाजे पर लटककर सफर करने से बचने की सलाह दी।
महाप्रबंधक ने रेल यात्रियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों को त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय रेल सभी की संपत्ति है। इसकी सुरक्षा और स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने यात्रियों से एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज, लिफ्ट या एस्केलेटर का इस्तेमाल करने की अपील की। रेल लाइन के किनारे भीड़ न लगाने और स्टेशन परिसर व ट्रेनों में साफ-सफाई बनाए रखने को कहा। संवाद