{"_id":"6797316b19f3a98cef06ac4e","slug":"parmal-businessman-beaten-up-by-gangsters-in-gorakhpur-detained-2025-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"90 रुपये का विवाद: परमल का पैसा मांगने पर मनबढ़ों ने दुकानदार को पीटा, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 रुपये का विवाद: परमल का पैसा मांगने पर मनबढ़ों ने दुकानदार को पीटा, पुलिस ने हिरासत में लिया
Mon, 27 Jan 2025 12:40 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 27 Jan 2025 12:40 PM IST
सार
कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया निवासी मनोहर कुमार पादरी बाजार में किराए पर रहते हैं। वह शनिवार की शाम छह बजे फातिमा बाईपास स्थित बांस मंडी के पास परमल बेच रहे थे। आरोप है कि इसी समय कार से तीन युवक पहुंचे और 90 रुपये का परमल खाकर जाने लगे।
विज्ञापन
मारपीट
विस्तार
शाहपुर इलाके के फातिमा बाईपास स्थित बांस मंडी के पास शनिवार की शाम पैसा मांगने पर कार सवार मनबढ़ों ने परमल विक्रेता को पीट दिया। घटना देखकर भीड़ एकत्रित हो गई और कार चालकों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया निवासी मनोहर कुमार पादरी बाजार में किराए पर रहते हैं। वह शनिवार की शाम छह बजे फातिमा बाईपास स्थित बांस मंडी के पास परमल बेच रहे थे। आरोप है कि इसी समय कार से तीन युवक पहुंचे और 90 रुपये का परमल खाकर जाने लगे।
विज्ञापन
जब पैसा मांगा तो आरोपियों ने गाली दी। विरोध पर उसे पीट दिया। घटना देखकर भीड़ जुट गई और आरोपी कार चालक को पकड़कर पिटाई कर दी। इस पर साथ के युवक भाग गए। कार चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन