{"_id":"6102cf978ebc3e093320581c","slug":"pali-block-secretary-arrested-for-abetting-wife-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पाली ब्लॉक के सेक्रेटरी हुए गिरफ्तार, पत्नी को खुदकुशी के लिए उकसाने का लगा है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पाली ब्लॉक के सेक्रेटरी हुए गिरफ्तार, पत्नी को खुदकुशी के लिए उकसाने का लगा है आरोप
Fri, 30 Jul 2021 03:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 30 Jul 2021 03:30 PM IST
सार
वीडियो वायरल कर पत्नी ने खा लिया था जहर, पति समेत कई पर दर्ज है केस, रामगढ़ताल पुलिस केस दर्ज कर आरोपित की कर रही थी तलाश, भेजा जेल
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में वीडियो वायरल कर महिला के खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी पति और गोला ब्लॉक के सेक्रेटरी रामपलट यादव को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है। इस मामले में आरोपी अन्य लोगों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 24 जुलाई को रामगढ़ताल इलाके की रहने वाली मंजू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया और अपने किसी भी आत्मघाती कदम के लिए पति रामपलट यादव, उसकी महिला मित्र और कुछ अन्य लोगों को जिम्मेदार बताया था।
विज्ञापन
इस वीडियो के वायरल होने के कुछ देर बाद ही वह अचेत हालत में कचहरी रोड पर मिली थीं। जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। मौत की खबर पाते ही एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने पुलिस को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने मंजू की बेटी की तहरीर पर रामपलट यादव समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में थी कि मुखबिर से रामपलट के रामगढ़ताल के पास होने की सूचना मिली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह ने बताया कि आरोपी रामपलट को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।