फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Overbridge to be built in Gorakhpur Nakaha at cost of 77 crore rpees

गोरखपुर: नकहा में 77 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा ओवरब्रिज, जाम की समस्या से मिलेगी निजात

Sun, 12 Dec 2021 10:38 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 12 Dec 2021 10:38 AM IST
सार

यह ओवरब्रिज फर्टिलाइजर के पास बनाया जाना है। ओवरब्रिज बनाने के लिए 25 पायों का निर्माण किया जाएगा। नकहा ओवरब्रिज बनने से उधर से आने जाने वाले वाहनों के लिए आसान रास्ता मिल जाएगा।

विज्ञापन
Overbridge to be built in Gorakhpur Nakaha at cost of 77 crore rpees
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर महानगर में हर तरफ हो रहे फोरलेन के निर्माण के बाद अब ओवरब्रिज बनाने का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। सेतु निगम (ब्रिज कारपोरेशन) की तरफ से एक दर्जन से अधिक ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसी कड़ी में नकहा में 77 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज बनाने की प्रशासकीय स्वीकृति शासन से मिल गई है। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही धन का आवंटन हो जाएगा। धनराशि मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।  
विज्ञापन


महानगर में ओवरब्रिज के अभाव में जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। इसी को देखते हुए कई ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना है। सेतु निगम ने एक दर्जन से अधिक ओवरब्रिज का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसी में एक है, नकहा ओवरब्रिज। यह ओवरब्रिज फर्टिलाइजर के पास बनाया जाना है। 1021 मीटर लंबे पुल के निर्माण पर 77 करोड़ रुपये की लागत आएगी। ओवरब्रिज बनाने के लिए 25 पायों का निर्माण किया जाएगा। नकहा ओवरब्रिज बनने से उधर से आने जाने वाले वाहनों के लिए आसान रास्ता मिल जाएगा। लोगों को जाम का दंश नहीं झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन

 
ब्रिज कारपोरेशन के एक अधिकारी ने बताया कि नकहा ओवरब्रिज हर दृष्टि से उपयोगी साबित होगा। खाद कारखाना चालू होने से इस क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या रहेगी। पुल बनने से फर्टिलाइजर से आने वाले वाहनों को आसान रास्ता मिल जाएगा। एफसीआई गोदाम, सोनौली की तरफ जाने वाले वाहनों, चार फाटक होकर बनारस जाने वाले वाहनों के अलावा उधर से आकर लखनऊ-बनारस जाने वाले वाहनों के लिए ओवरब्रिज बहुत ही उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ब्रिज कारपोरेशन के परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि नकहा ओवरब्रिज के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। वित्तीय स्वीकृति का इंतजार है। धन मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पुल पर 77 करोड़ की लागत आएगी। लंबाई 1021 मीटर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed