फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Operations at the emergency slip, admission, and user charge counters were completely disrupted.

बीआरडी : लो वोल्टेज से ऑनलाइन सेवाएं ढाई घंटे रहीं ठप

Tue, 30 Jun 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Operations at the emergency slip, admission, and user charge counters were completely disrupted.
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू चिकित्सालय में सोमवार सुबह बिजली के लो वोल्टेज ने स्वास्थ्य सेवाओं की रफ्तार को रोक दिया। सुबह 8:15 बजे से 10:25 बजे तक नेटवर्क ठप रहने के कारण इमरजेंसी पर्ची, भर्ती और यूजर चार्ज काउंटरों पर काम बंद हो गया। इससे इलाज से लेकर जांच कराने तक मरीजों और तीमारदारों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

नेटवर्क प्रभावित होने से इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की मेडिकोलीगल (एमएलसी) रिपोर्ट तैयार नहीं हो सकी। कई मरीजों का उपचार एमएलसी प्रक्रिया पूरी होने तक रुका रहा। वहीं, नए मरीजों की भर्ती और पंजीकरण भी प्रभावित रहा। सुबह के समय सबसे अधिक मरीज अस्पताल पहुंचते हैं, ऐसे में तकनीकी खराबी के कारण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।
विज्ञापन

ओपीडी और वार्ड में भर्ती मरीज ब्लड जांच, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी जांचों के लिए यूजर चार्ज जमा नहीं कर सके। भुगतान प्रक्रिया रुकने से जांचें भी समय पर शुरू नहीं हो सकीं। करीब 10:25 बजे बिजली आपूर्ति सामान्य होने पर नेटवर्क बहाल हुआ। इसके बाद कर्मचारियों ने लंबित पर्चियां बनानी शुरू कीं और धीरे-धीरे व्यवस्था पटरी पर लौटी हालांकि तब तक काउंटरों पर भारी भीड़ जुट चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीएन शुक्ला ने बताया कि जंपर टूटने के बाद मरम्मत की गई लेकिन ट्रांसफाॅर्मर का फ्यूज उड़ जाने से नेटवर्क प्रभावित हो गया। तकनीकी खामी दूर कर सेवाएं बहाल करा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed