फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Open heart surgery has been stalled due to a shortage of cardiac surgeons.

Gorakhpur News: बीआरडी में संविदा पर नियुक्त होंगे कार्डियक सर्जन, मरीजों की हो सकेगी सर्जरी

Tue, 17 Mar 2026 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 17 Mar 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Open heart surgery has been stalled due to a shortage of cardiac surgeons.
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हृदय रोगियों को बड़ी राहत देने की तैयारी शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज में कार्डियक सर्जन की कमी दूर करने के लिए संविदा आधार पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव को जल्द स्वीकृति मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब जैसी आधुनिक सुविधा उपलब्ध है लेकिन स्थायी कार्डियक सर्जन न होने के कारण ओपन हार्ट सर्जरी शुरू नहीं हो पा रही है। स्थायी विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं हो पाने से लंबे समय से यह योजना प्रभावित रही। अब कांट्रैक्ट पर कार्डियक सर्जन आने के बाद हार्ट ब्लॉकेज, एंजियोप्लास्टी, गंभीर जांच और जटिल हृदय ऑपरेशन एक ही परिसर में संभव हो सकेंगे।
विज्ञापन

इस सुविधा के शुरू होने से पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ सीमावर्ती नेपाल और बिहार के मरीजों को भी राहत मिलेगी। अभी गंभीर मरीजों को इलाज के लिए पीजीआई जैसे बड़े संस्थानों का रुख करना पड़ता है। इससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाता है। अब मरीजों को यहीं पर यह सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने बताया कि इस संबंध में शासन स्तर पर चर्चा हो चुकी है। कार्डियक सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed