{"_id":"60bc3e5c8ebc3e9a955d706c","slug":"opd-will-open-in-gorakhpur-aiims-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर एम्स: कल से खुल जाएगा ओपीडी, 14 विभागों में देखे जाएंगे 870 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर एम्स: कल से खुल जाएगा ओपीडी, 14 विभागों में देखे जाएंगे 870 मरीज
Sun, 06 Jun 2021 08:47 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 06 Jun 2021 08:47 AM IST
सार
टेलीमेडिसिन सेवा होगी बंद। सभी 14 विभागों में 30-30 मरीज देखे जाएंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर AIIMS।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में सोमवार से आउट पेसेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) खोल दिया जाएगा। पहले की तरह मरीज एम्स में पहुंचकर डॉक्टरों को दिखा सकेंगे। 14 विभागों में कुल 870 मरीज ही देखे जाएंगे। जैसे-जैसे संक्रमण की रफ्तार कम होगी, वैसे-वैसे मरीजों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बता दें इससे पहले टेली मेडिसिन के जरिये ओपीडी चलाई जा रही थी। जरूरत के मुताबिक मरीजों को बुलाया जा रहा था।
एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. शशांक शेखर ने बताया कि सोमवार से पहले की भांति ओपीडी शुरू कर दिया जाएगा। सभी 14 विभागों में 30-30 मरीज देखे जाएंगे। शेष बचे मरीजों को आगे की तिथि दी जाएगी। उन्हें नियत तिथि व समय पर पहुंचना होगा।
बताया कि सोमवार से टेली मेडिसिन नंबर पर फोन करने की आवश्यकता नहीं होगी। मरीज सीधे एम्स पहुंच सकते हैं। सभी के लिए ओपीडी शुरू कर दिया जाएगा।