{"_id":"620248cc9568c7573b57065e","slug":"only-eight-thousand-in-account-of-omprakash-who-cheated-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: करोड़ों की जालसाजी करने वाले ओमप्रकाश के खाते में थे महज आठ हजार, संपत्ति का ब्योरा जुटाने में लगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: करोड़ों की जालसाजी करने वाले ओमप्रकाश के खाते में थे महज आठ हजार, संपत्ति का ब्योरा जुटाने में लगी पुलिस
Wed, 09 Feb 2022 01:50 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:50 AM IST
सार
जेल भेजने के साथ ही पुलिस ने उसके संपत्ति का ब्योरा जुटा शुरू किया। लखनऊ में संपत्ति खरीदने के सबूत मिले, दिल्ली में भी जमीन की आशंका।
विज्ञापन
माफिया ओमप्रकाश। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमीन के नाम पर करोड़ों की जालसाजी करने वाले भू-माफिया ओमप्रकाश पांडेय के दो खातों में महज आठ हजार रुपये ही मिले हैं। घंटों पूछताछ के बाद भी नकदी के बारे में ओमप्रकाश ने साफ-साफ कुछ भी नहीं बताया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि उसके पास लखनऊ में जमीन है, जिसमें उसने रुपयों को खफाया है। दिल्ली में भी जमीन की जानकारी मिली है, लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं है। पुलिस उसके संपत्ति का ब्योरा जुटा रही है।
जानकारी के मुताबिक, 28 मुकदमों में वांछित जालसाज ओमप्रकाश पांडेय को सोमवार को पुलिस ने जेल भेजा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूरी कोशिश थी कि उससे नकदी बरामद हो सके ताकि गरीबों के हड़पे गए रुपयों की वापसी हो। लेकिन, घंटों पूछताछ के बाद भी पुलिस के सामने उसने कुछ भी नहीं उगला। बार-बार खुद को फंसाए जाने की दुहाई ही देता रहा।
पुलिस ने संपत्ति के बारे में पूछा और काफी दबाव बनाया तब लखनऊ में एक संपत्ति की जानकारी दी है। अब पुलिस राजस्व महकमा की मदद से उसके नाम पर दर्ज संपत्ति का ब्योरा जुटा रही है। संपत्तियों की जानकारी होने के बाद उसे अवैध कमाई से अर्जित दिखाकर पुलिस उसे जब्त कराने की कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि पुलिस इनामी ओमप्रकाश को जेल भेजी है। दर्ज मुकदमों की जांच जारी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 28 मुकदमों में वांछित जालसाज ओमप्रकाश पांडेय को सोमवार को पुलिस ने जेल भेजा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूरी कोशिश थी कि उससे नकदी बरामद हो सके ताकि गरीबों के हड़पे गए रुपयों की वापसी हो। लेकिन, घंटों पूछताछ के बाद भी पुलिस के सामने उसने कुछ भी नहीं उगला। बार-बार खुद को फंसाए जाने की दुहाई ही देता रहा।
विज्ञापन
पुलिस ने संपत्ति के बारे में पूछा और काफी दबाव बनाया तब लखनऊ में एक संपत्ति की जानकारी दी है। अब पुलिस राजस्व महकमा की मदद से उसके नाम पर दर्ज संपत्ति का ब्योरा जुटा रही है। संपत्तियों की जानकारी होने के बाद उसे अवैध कमाई से अर्जित दिखाकर पुलिस उसे जब्त कराने की कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
फरार है ओमप्रकाश का साथी
ओमप्रकाश पांडेय के साथ ही उसकी पत्नी सुनैना पांडेय, संजय पांडेय, सनी देवल, धीरज साहनी पर भी कई केस दर्ज है। अभी वह पुलिस की पकड़ में नहीं आए है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह भी है कि पुलिस ओमप्रकाश को ही टारगेट की थी। अब उसके पकड़े जाने के बाद साथियों की भी पुलिस ने सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि पुलिस इनामी ओमप्रकाश को जेल भेजी है। दर्ज मुकदमों की जांच जारी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।