{"_id":"633a791bbfe0985da8239351","slug":"only-daughter-will-not-get-admission-from-quota-in-kendriya-vidyalaya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय: एकलौती है बेटी तो नहीं मिलेगा कोटे से दाखिला, बदल गया यह नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालय: एकलौती है बेटी तो नहीं मिलेगा कोटे से दाखिला, बदल गया यह नियम
Mon, 03 Oct 2022 11:24 AM IST
vivek shukla
विवेक सिंह, गोरखपुर।
विवेक सिंह, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:24 AM IST
सार
केवी नंबर एक एयरफोर्स के प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्तव ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत देश के 50 केंद्रीय विद्यालयों में बाल वाटिका का संचालन किया जाएगा।10 अक्तूबर तक प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकता है। 40 सीटों पर प्रवेश होगा। इन कक्षाओं में प्रवेश के दौरान सिंगल गर्ल चाइल्ड कोटा के लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
गोरखपुर केंद्रीय विद्यालय। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एयरफोर्स में नई शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत अब बाल वाटिका में नर्सरी की पढ़ाई होगी। आंगनबाड़ी की तर्ज पर पांच साल से छोटी आयु के बच्चों का बाल वाटिका में प्रवेश होगा। हालांकि, इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए सिंगल गर्ल चाइल्ड कोटा को केवीएस ने समाप्त कर दिया है। प्रवेश से जुड़ी विस्तृत जानकारी http://no1gorakhpur. kvs.ac.in पर हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
वेबसाइट पर बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, निवास, जाति आदि जरूरी दस्तावेज व अन्य जानकारियां उपलब्ध हैं। तीन से छह साल तक के बच्चे आवेदन कर सकते हैं। स्कूल की वेबसाइट से आवेदन फार्म को डाउनलोड कर पंजीकरण फार्म 10 अक्तूबर को दोपहर दो बजे तक जमा कराना होगा।
विज्ञापन
पहले चरण में केंद्रीय विद्यालय संगठन के केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एयरफोर्स समेत देश के चुनिंदा 50 केंद्रीय विद्यालयों को बाल वाटिका में प्रवेश की अनुमति दी गई है। अब, एलकेजी और यूकेजी की जगह बाल वाटिका प्रथम, द्वितीय और तृतीय की पढ़ाई होगी। सत्र 2022-23 में 40 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: कुशीनगर में प्रेमिका के दरवाजे पर प्रेमी की पीटकर हत्या, चाकू भी घोंपा
तीन वर्गों में चलेंगी कक्षाएं
केंद्रीय विद्यालयों में संचालित होने वाली बाल वाटिका में तीन वर्गों में प्रवेश लिया जाएगा। बाल वाटिका एक में 3 साल, बाल वाटिका दो में 4 साल और बाल वाटिका तीन में पांच साल की आयु 31 मार्च 2022 तक पूरी करने वाले विद्यार्थी प्रवेश को आवेदन कर सकेंगे। इसके अंतर्गत आरटीई अधिनियम 2009 के प्रावधानों के तहत आरक्षण केवल बाल वाटिका एक में प्रवेश के दौरान मान्य होगा। सिंगल गर्ल चाइल्ड प्रवेश का लाभ भी नहीं मिलेगा। प्रवेश के लिए शेष नियम की गाइडलाइंस वहीं रहेंगी जो कक्षा एक के लिए हैं।
खेल-खेल में होगी पढ़ाई
बाल वाटिका के अंतर्गत पांच साल की आयु तक बच्चों को स्कूल के आचार, विचार और व्यवहार से सामंजस्य बिठाना सिखाया जाएगा। इस दौरान कॉपी किताब की बजाय बच्चों को ऑडियो वीडियो की मदद से प्रेरणादायी कहानियां सुनाकर पढ़ने को प्रेरित किया जाएगा। इन कक्षाओं में अध्यापन के लिए विशेष एजुकेटर तैयार किए जाएंगे।