फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Only 7527 people got vaccinated in Gorakhpur

कोरोना पर वार: गोरखपुर में 7527 लोगों ने ही लगवाई वैक्सीन, 103 बूथों पर हुआ टीकाकरण

Tue, 09 Mar 2021 01:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 Mar 2021 01:29 PM IST
सार

  • सबसे बड़े टीकाकरण के रूप में प्रस्तावित था सोमवार का दिन
  • 103 बूथों पर 10305 को टीका लगाने का रखा गया था लक्ष्य

विज्ञापन
Only 7527 people got vaccinated in Gorakhpur
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में अब तक का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण का आयोजन सोमवार को हुआ। 103 बूथों पर 10305 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष शाम तक 7527 लोगों ने टीका लगवाया, जो अब तक का सबसे अधिक टीकाकरण है। इनमें 1233 स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों, 5797 आमजन को पहला डोज जबकि 497 लोगों को बूस्टर डोज दिया गया। कुल मिलाकर 73.04 फीसदी हुए टीकाकरण से विभाग उत्साहित है। विभाग का मानना है कि इसी तरह अगर अभियान चलता रहा तो मार्च माह में एक लाख 21 हजार टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जिला अस्पताल में शहर की प्रथम महिला मेयर सीताराम जायसवाल की पत्नी देवमुन्ना देवी ने कोविड का टीका लगवाया। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि जो टीकाकरण के लिए पात्र हैं वह टीका जरूर लगवाएं। इनके अलावा उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सुनीता पटेल ने बूस्टर डोज लगवाया।
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों और निजी अस्पतालों में टीकाकरण सुबह 10 बजे से शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चलता रहा। इस बीच 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों व 45 से 59 वर्ष के बीच के बीमार लोग टीकाकरण के लिए बूथों पर पहुंचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बचे हुए स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंटलाइन वर्करों को भी टीका लगाया गया। बूथ पर वैक्सीन व इमरजेंसी दवाओं की किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थी। गेट पर सुरक्षा कर्मी तैनात थे। टीकाकरण के बाद लोग 30 मिनट आब्जर्वेशन कक्ष में डॉक्टरों की निगरानी में रहे। कहीं किसी को कोई भी दिक्कत नहीं हुई।
 

सीएमओ ने खजनी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने खजनी स्वास्थ्य केंद्र व जिला अस्पताल के बूथ का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। वैक्सीनेटर को निर्देश दिया कि टीकाकरण में कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। 45 से 59 वर्ष के बीच जो लोग आ रहे हैं उनसे डॉक्टर का पर्चा जरूर लिया जाए। इसके बाद वैक्सीन लगाई जाये।  60 वर्ष से ऊपर के लोगों का केवल आधार कार्ड देखकर टीकाकरण किया जाए।

महिलाओं के लिए बनाए गए बूथों पर 279 ने लगवाया टीका
महिलाओं के लिए बनाए गए चार बूथों पर 279 ने टीका लगवाया। इनमें बूथों में स्वास्थ्य केंद्र खजनी, बसंतपुर और जिला महिला अस्पताल शामिल था। यहां पर 239 महिलाओं ने वैक्सीन लगवाई  जबकि निजी अस्पताल में दिव्यमान हास्पिटल में 41 को वैक्सीन की पहली डोज दी गई।

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि टीकाकरण के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। टीकाकरण को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। यह सुखद संकेत हैं। 73.04 फीसदी टीकाकरण हुआ है। यह अब तक का सबसे अधिक टीकाकरण रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed