फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   online admission entrance exam date

एमएमएमयूटी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई की गई

Sun, 11 Jul 2021 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
online admission entrance exam date
एमएमएमयूटी: दाखिले के लिए 15 तक करें ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में विभिन्न कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई तक किए जा सकेंगे।
बीटेक प्रथम वर्ष एवं पीएचडी को छोड़कर अन्य सभी पाठ्यक्रमों, बीटेक द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री), बीफार्मा, बीबीए, एमबीए, एमसीए, एमएससी एवं एमटेक में प्रवेश के लिए एनटीए द्वारा परीक्षा आयोजित की जा रही है। 15 जुलाई को रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन फीस छात्र जमा कर सकेंगे।
अभ्यर्थियों को 17 से 20 जुलाई के बीच आवेदन में गलतियां ठीक करने का मौका मिलेगा। एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रवेश परीक्षा की संशोधित तिथि अलग से घोषित की जाएगी। बता दें कि सत्र 2021-22 के लिए विश्वविद्यालय स्तर से केवल पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार, 2021-22 सत्र के लिए बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश जेईई मेंस स्कोर की मेरिट के आधार पर लिया जाएगा। फिलहाल, सत्र 2021-22 के लिए विश्वविद्यालय स्तर से पीएचडी प्रवेश परीक्षा एवं गेट स्कोर के आधार पर एमटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि जेईई मेंस तथा यूपीसीईटी परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग कराई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed