फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One killed three injured in road accident at Gorakhpur

Gorakhpur Accident: गोरखपुर सड़क हादसे में एक युवक की मौत, तीन घायल

Mon, 07 Nov 2022 10:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 07 Nov 2022 10:14 AM IST
सार

बबलू सचदेवा के बेटे सत्यवीर, मोहल्ले के नितेश करमचंदानी (26), हर्षद अरोड़ा (25), सक्षम तुलसानी (25) के साथ कार से निकले थे। सचदेवा ही कार चला रहे थे। रात में सभी दोस्त पार्टी किए गए और फिर रामगढ़ताल के रास्ते घर की ओर लौट रहे थे। अभी चंपा देवी पार्क के पास पहुंचे थे कि कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई

विज्ञापन
One killed three injured in road accident at Gorakhpur
रामगढ़ताल के पास सड़क हादसे में एक की मौत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल के चंपा देवी पार्क के पास रविवार भोर में तीन बजे के करीब कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में जूस के दुकानदार के बेटे सत्यवीर सचदेवा (23) की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोतवाली इलाके के पुर्दिलपुर निवासी बबलू सचदेवा के बेटे सत्यवीर, मोहल्ले के नितेश करमचंदानी (26), हर्षद अरोड़ा (25), सक्षम तुलसानी (25) के साथ कार से निकले थे। सचदेवा ही कार चला रहे थे। रात में सभी दोस्त पार्टी किए गए और फिर रामगढ़ताल के रास्ते घर की ओर लौट रहे थे।
विज्ञापन


अभी चंपा देवी पार्क के पास पहुंचे थे कि कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में चारों युवक घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर सत्यवीर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सत्यवीर मां-बाप के एकलौते बेटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed