फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one killed and many injured in road accident in Bihar

बिहार फोरलेन पर बस पलटने से एक यात्री की मौत, 30 घायल

Thu, 16 Jul 2020 08:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Jul 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
one killed and many injured in road accident in Bihar
सांकेतिक तस्वीर
यूपी बार्डर से करीब एक किमी आगे बिहार के बथनाकुट्टी के पास बृहस्पतिवार को फोरलेन पर एक प्राइवेट बस पलट गई। बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए। दिल्ली से आ रही यह बस बिहार के मधुबनी जा रही थी। हादसा एक ट्रक को ओवरटेक करते समय हुआ।
विज्ञापन


दिन के करीब चार बजे बहादुरपुर पुलिस चौकी से आगे बढ़ते ही बस चालक ने स्पीड और बढ़ा दी थी। बथना कुट्टी के पास आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय गति अधिक होने के चलते बस अनियंत्रित होकर लहराने लगी। घबराए चालक ने ब्रेक लगाया तो बस पलटकर सड़क पर घिसटती हुई कुछ दूर जाकर रुकी।
विज्ञापन


बस में सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर लोग पहुंचे और बस का शीशा तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। एक घायल यात्री अरुण कुमार निवासी ग्राम ताजपुर थाना माझी, जिला सारण की मौत हो गई जबकि 20 अन्य यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- गोरखपुर शहर में मौत को दावत दे रहे हैं लोग, सात दिन में बने 78 कोरोना हॉटस्पॉट


घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही थी। मौके पर पंहुचे कुचायकोट (बिहार) के थाना प्रभारी अब्दुल मजीद ने सभी घायलों को नजदीक पीएचसी कुचायकोट भेजा। यहां से पांच घायलों को सदर अस्पताल गोपालगंज भेजा गया।थाना प्रभारी ने बताया कि बस चालक सुखराम निवासी कानपुर भी घायल है।

ये हुए घायल
इस हादसे में बस में सवार प्रमोद कुमार राम ,अशोक राम, अमरजीत कुमार, समीर, मोहन यादव, आशीष शर्मा, घनश्याम शर्मा, बैजनाथ शर्मा, मनोज शर्मा, लवकुश शर्मा, मोहम्मद सलाउद्दीन, शहजाद, इशरत, खुशबू, संतोष कुमार, योगेश्वर शर्मा, सोनू, पुलकित मुखिया, लगनदेव मुखिया, चंदन मुखिया, समसुद्दीन, संधि, विकास, धर्मेंद्र राम, लाडले, मोहम्मद अनवर हुसैन, मुकेश कुमार, रीना देवी, राजदेव सोनी आदि घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed