फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one journalist died and 39 new corona positive got in Basti

बस्ती में मिले 39 नए कोरोना संक्रमित, एक पत्रकार की मौत

Fri, 18 Sep 2020 07:26 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Sep 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
one journalist died and 39 new corona positive got in Basti
Corona testing - फोटो : PTI
बस्ती जिले में कोरोना संक्रमितों दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से को आई रिपोर्ट में 39 नए संक्रमित पाए गए हैं। जिले अब कुल संक्रमितों संख्या 3107 हो गई है। शुक्रवार को एक वरिष्ठ पत्रकार की कोरोना से मृत्यु हो गई। अब कुल मृतकों की संख्या 61 हो गई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 385 बताई जा रही है।
विज्ञापन


51 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इस प्रकार अब तक कुल 2658 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन


उक्त की पुष्टि करते हुए डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि अब तक 100569 लोगों का नमूना जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें 99363 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिसमें 96198 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 1206 लोगों की रिपोर्ट का प्रशासन इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि रुधौली में 43, मुंडेरवा में 23, कैली में 55 व होम आइसोलेशन में 181 मरीज रखे गए हैं। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए 201 स्थान को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।


सदर तहसील में 109, हर्रैया में 53, भानपुर में 23 व रुधौली में 16 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां आवागमन पूरा तरह से प्रतिबंधित है। डीएम ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में आम लोगों की सुविधा के लिए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed